HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: ओखल्सों—खबडोली सड़क बनेगी पक्की, 224 लाख होंगे खर्च

बागेश्वर: ओखल्सों—खबडोली सड़क बनेगी पक्की, 224 लाख होंगे खर्च

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

👉 भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने किया कार्य का शुभारंभ

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। तहसील के ओखल्सों से खबडोली तक बनी सड़क अब पक्की होगी। करीब 224.62 लाख की लागत से तीन किमी सड़क में डामरीकरण का कार्य होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने आज डामरीकरण कार्य का शुभारंभ किया।

मालूम हो कि खबडोली गांव में क्षेत्र का प्रसिद्ध कुकुड़ामाई मंदिर स्थापित है। इस मंदिर को पर्यटन मानचित्र में दर्शाया गया है। यहां बड़ी संख्या में लोग पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं। यहां जाने के लिए कमेड़ी से सड़क बनी है, लेकिन लंबे समय से सड़क पक्की नहीं हो पाई। इस कारण बारिश के दिनों में लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब सड़क के डामरीकरण के लिए सरकार ने 224.62 लाख स्वीकृत हो गए हैं। इस राशि से तीन किमी डामरीकरण होगा। ओखल्सों बैंड से खबडोली तक यह कार्य होगा। इससे खबडोली, रतगांव व गंगाड़ के लोगों को लाभ होगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष फर्स्वाण ने कहा कि सड़क पक्की होने से कुकुड़ामाई मंदिर जाने वालों की भी आमद बढ़ेगी। पर्यटक भी इस रमणीय स्थान तक पहुंचेंगे। इस मौके पर भाजपा नेता गौरव कुमार दास, मंडल अध्यक्ष नंदन रावत, दयाल कांडपाल, ग्राम प्रधान पवन खड़ाई, मेहरबान सिंह, आनंद सिंह, संजय परिहार, खड़क सिंह टंगड़िया, रवि करायत, नवीन परिहार, संजय नेगी, गिरीश परिहार, राजेंद्र परिहार सहित ग्रामवासी मौजूद रहे। उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी व दिवंगत कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के प्रति आभार जताया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments