HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे : खुल गया बाधित मार्ग, निरीक्षण को पहुंचे SDM

अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे : खुल गया बाधित मार्ग, निरीक्षण को पहुंचे SDM

ADVERTISEMENTS

📌 आपदा संभावित हर इलाके में लगेंगे चेतावनी बोर्ड

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/खैरना

बारिश के बाद पहाड़ से आए भारी मलबे से करतियागाड़ में बाधित हुआ अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे (Almora-Haldwani Highway) अब वाहनों के लिए खोल दिया गया है। यहां यातायात यहां सुचारू हो गया है। आज एसडीएम (SDM) व एनएच की संयुक्त टीम ने इलाके का निरीक्षक कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उपजिलाधिकारी (SDM) ने बताया कि जब भी मौसम विभाग का अलर्ट आयेगा तो मार्ग को पुन: बंद कर दिया जायेगा। साथ ही उन्होंने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड लगवाने के आदेश भी दिए।

उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा (SDM koshyakutoli) व एनएच की संयुक्त टीम द्वारा करतियागाड़ क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ज्ञात रहे कि यहां मार्ग 18 घंटे से भी अधिक समय तक बोल्डर गिरने से बाधित रहा था। ​जिस कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

एसडीएम परितोष वर्मा ने एनएच के अवर सहायक अभियंता विनोद कुमार एवं निर्माण कंपनी के पीएम अरविंद गुप्ता को मार्ग को अतिशीघ्र खोलने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए अग्रिम निर्णय लिया जायेगा। यदि जरूरत पड़ी तो कल भी मार्ग को डायवर्ट किया जा सकता है।

एसडीएम ने कहा कि बरसात के मौसम में यदि कहीं मलबा आता है तो मार्ग को तुरंत खोला जाना भी जरूरी है। अधिकारियों से कहा कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में जेसीबी को तैयार रखा जाये। जिससे संकट के दौरान त्वरित कार्रवाई हो सके।

उन्होंने कहा कि गत 13 जुलाई को मलबा आया था। रात को ट्रेफिक रोका था, आज सुबह 05 बजे से शुरू हो गया है। भारी बारिश का जब भी अलर्ट आयेगा तब रात के समय रोड को बंद कर दिया जायेगा। मामले को लेकर डीएम को भी अवगत करा दिया गया है। आज रात फिलहाल सड़क खुली रहेगी। एनएच के अधिकारी लगातार कार्य में जुटे हैं। जहां भी पहाड़ दरक रहे हैं, वहां चेतावनी का बोर्ड लगाने के निर्देश एनएच अधिकारियों को दिए गए हैं।

निरीक्षण में एसडीएम परितोष वर्मा के साथ राजस्व उप निरीक्षक गौरव रावत, एनएच के वर्क ऐजंट कांडपाल, खैरना चौकी प्रभारी दिलीप कुमार, क्वारब चौकी प्रभारी बीके आर्या, कांस्टेबल आनंद राणा, पुलिस वॉलिंटियर अंकित सुयाल आदि मौजूद थे।

देहरादून : मुख्यमंत्री धामी ने किया रजिस्ट्रार ऑफिस का औचक निरीक्षण

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments