क्वारब : दरक रहे पहाड़, बड़े खतरे में जर्जर पुल, नया कब बनेगा पता नहीं !

📌 सिर्फ पुल नहीं तीन जनपदों की है लाइफलाइन CNE DESK/अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ तथा बागेश्वर जनपद की लाइफ लाइन कहे जाने वाले ऐतिहासिक क्वारब पुल की…

दरक रहे पहाड़, बड़े खतरे में जर्जर पुल

📌 सिर्फ पुल नहीं तीन जनपदों की है लाइफलाइन

CNE DESK/अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ तथा बागेश्वर जनपद की लाइफ लाइन कहे जाने वाले ऐतिहासिक क्वारब पुल की दशा खराब है। नये पुल का निर्माण लंबे समय से अधर में लटका हुआ है। हालत यह है कि इस मानसून सीजन में क्वारब के पास लगातार पहाड़ टूट रहा है और यदि कभी यह पुल धरधरा कर गिर गया तो शासन-प्रशासन के पास कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं है।

उल्लेखनीय है कि अल्मोड़ा को नैनीताल जनपद की सीमा से जोड़ने वाले ऐतिहासिक क्वारब पुल का निर्माण साल 1965 में हुआ था। अपने निर्माण के यह 58 साल पूरे करने जा रहा है। जबकि पुल की लाइफ लाइन अधिकतम 50 साल होती है। इस पुल की हालत अत्यंत जर्जर हो चुकी है। साल 2021 में इसका एक गाडर भी टूट गया था। तब बड़ी मुश्किल से इस पुल की मरम्मत की गई थी। हालांकि इस जर्जर पुल की दशा सुधारने की मांग तो साल 2013 से की जाती रही है।

जनता की लगातार मांग पर 29 जुलाई 2021 को यहां नए पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। पुराना पुल करीब 33 मीटर स्पान का है, जबकि नया पुल 36 मीटर स्पान का प्रस्तावित है। विडंबना यह है कि विगत वर्ष आपदा में इस पुल का एक हिस्सा ढह जाने से जान-माल का नुकसान भी हुआ था। वहीं, अकसर इस निर्माणाधीन पुल पर कोई न कोई हादसा हो जाया करता है।

इस बीच मानसून सीजन में क्वारब का नजदीकी पहाड़ लगातार दरक रहा है। वहीं, पुराना पुल जर्जर हालत में है। आम जनता का कहना है कि पता नहीं कितने बरसाती सीजनों में हमें क्वारब में नए पुल बनने का इंतजार करना पड़ेगा।

अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे : रात 08 बजे से यहां पूरी तरह बंद रहेगा यातायात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *