HomeAccidentउत्तराखंड ब्रेकिंग : बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, आठ घायल

उत्तराखंड ब्रेकिंग : बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, आठ घायल

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

Chamoli Accident | उत्तराखंड के चमोली जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में दो की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हैं।

ADVERTISEMENTSAd

मिली जानकारी के मुताबिक, कर्णप्रयाग ग्वालदम मोटर मार्ग पर घनियाल धार के पास एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया और घायलों को खाई से बाहर निकाला। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाया गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हैं। जिसमें से चार गंभीर घायलों को बैजनाथ रेफर कर दिया गया है। वाहन में 10 लोग सवार बताये जा रहे हैं। वाहन सवार स्थानीय निवासी थे।

मृतकों की पहचान राजेंद्र चौधरी पुत्र सुखानी चौधरी उम्र 55 वर्ष निवासी बिहार हाल तलवाडी, सरस्वती देवी (43) पत्नी कृष्णानंद, निवासी-परकोटी सिरकोट बागेश्वर के रूप में हुई है।

घायलों की सूची

➡️ रोहित पुत्र गंभीर सिंह शाह उम्र 28 वर्ष चालक ग्राम बेनोली थराली।
➡️ प्रवीन पुत्र अशोक कुमार मयूर विहार फेस एक दिल्ली।
➡️ अनीता पुत्री प्रताप उम्र 19 ग्राम दाबु जनपद बागेश्वर।
➡️ कमल किशोर एसएसबी ग्वालदम।
➡️ मुनी देवी।
➡️ अमित नेगी पुत्र कमल नेगी उम्र 45 वर्ष।
➡️ गौरव पांडे पुत्र मोहन पांडे जोला उम्र 21।
➡️ अज्ञात। विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है… |

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments