HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : सावधान, इस रास्ते से गुजरे तो सुरक्षित पहुंचने की गारंटी...

अल्मोड़ा : सावधान, इस रास्ते से गुजरे तो सुरक्षित पहुंचने की गारंटी नहीं

ADVERTISEMENTS

📌 फलसीमा में यहां पर कीचड़ व गड्डों से भरा है हाईवे

✒️ जान हथेली पर रख गुजर रहे वाहन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। यहां अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाईवे पर फलसीमा के समीप निर्माणाधीन कलमट कभी किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। बरसात के दिनों में वाहन इस सड़क मार्ग से जान हथेली पर रख गुजर रहे हैं। इन दिनों बरसात के मौसम में इस रास्ते से यदि कभी आपको गुजरना हो तो बेहद सावधान रहने की आवश्यकता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां अल्मोडा पिथौरागढ हाईवे में फालसीमा के पास एक कलमट निर्माण का काम चल रहा है। पूरा एक साल बीतने को है लेकिन निर्माण पूरा नहीं हुआ। लिहाजा, हर तरह मिट्टी मलबा इस महत्वपूर्ण सड़क मार्ग पर फैला है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

बारिश के चलते यहां हर तरफ कीचड़ है। वाहन पानी व कीचड़ में धंस रहे हैं। रोजाना यहां से बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। पूरा कलमट कीचड़ व गड्डों से भरा है। जिस कारण आने-जाने वाली गाड़ियों यहां रपट रही हैं।

इस मार्ग की फलसीमा के पास दशा इन दिनों इतनी खराब है कि अधिकांश वाहन चालक 10-10 किलोमीटर घूम कर निकल रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि अति शीघ्र इस मार्ग को दुरूस्त नहीं किया गया तो कभी भी यहां बड़ी दुर्घटना घट सकती है।

हल्द्वानी ब्रेकिंगः पुलिस देख नौ दो ग्यारह हो रहे थे कि स्लिप हो गई स्कूटी

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments