उत्तराखंड : PCS अधिकारी निधि यादव के खिलाफ विजिलेंस जांच की अनुमति

0
Two PCS officers removed from Bageshwar district

देहरादून | उत्तराखंड की पीसीएस अधिकारी निधि यादव (PCS Officer Nidhi Yadav) की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सीएम धामी ने उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस को खुली जांच की अनुमति दी है। सीएम ने यह अनुमति विजिलेंस अधिष्ठान की मांग पर दी है।


ADVERTISEMENTS

पिछले दिनों विजिलेंस ने निधि यादव की गोपनीय जांच की थी। इसमें आय से अधिक संपत्ति होने का विजिलेंस ने जिक्र किया था। इसके बाद इन आरोपों के चलते पिछले दिनों निधि यादव का प्रमोशन भी नहीं हो सकता था। विजिलेंस डायरेक्टर अमित सिन्हा ने बताया कि जांच के आदेश देहरादून सेक्टर में भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS