HomeUttarakhandAlmoraशाबास अखिलेश : ताइक्वांडो के राष्ट्रीय मुकाबले में झटका स्वर्ण (Gold) पदक

शाबास अखिलेश : ताइक्वांडो के राष्ट्रीय मुकाबले में झटका स्वर्ण (Gold) पदक

ADVERTISEMENTS

📌 06 राज्यों के खिलाड़ियों को किया पराजित

अल्मोड़ा। नगर क्षेत्र के एक होनहार ताइक्वांडो (Taekwondo) खिलाड़ी अखिलेश ने पूरे देश में उत्तराखंड व अल्मोड़ा का नाम रोशन कर दिया है। राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उन्होंने स्वर्ण पदक झटका है। उनकी इस उपल​ब्धि पर समस्त खेल प्रेमी गदगद हैं। तमाम लोग उन्हें व उनके कोच को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक के शिमोगा में 07 से 09 जुलाई तक आयोजित 40 वीं राष्ट्रीय जूनियर व 13 वीं नेशनल पूमसे ताइक्वांडो प्रतियोगिता (National Poomsae Taekwondo Championship) हुई। जिसमें अल्मोड़ा के अखिलेश (Akhilesh) ने दमदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

हेमवंती नंदन बहुगुणा स्टेडियम के ताइक्वांडो प्रशिक्षक विक्रम भंडारी ने खेल को लेकर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि अखिलेश (Akhilesh) ने कर्नाटक में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर प्रतियोगिता के हैवी वेट कैटगरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है।

कोच भंडारी ने बताया कि अखिलेश ने अपने भार वर्ग में गुजरात, तमिलनाडु, असम, राजस्थान, उड़ीसा, दिल्ली के खिलाड़ियों को पराजित करते हुए गोल्ड मेडल कब्जाया। अखिलेश की अंतिम बाउट दिल्ली के खिलाड़ी के साथ हुई। जिसमें अखिलेश ने 7-0, 6-7 व 9-0 से मुकाबला अपने नाम किया।

विक्रम भंडारी ने बताया कि अखिलेश काफी छोटी उम्र से ही ताइक्वांडो का प्रशिक्षण लेते आ रहे हैं। वे कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर पदक अपने नाम कर चुके हैं। वर्तमान में हेमवंती नंदन बहुगुणा स्थानीय स्टेडियम में साई के मिनी खेलो इंडिया सेंटर में प्रशिक्षण ले रहे हैं।

इधर अखिलेश की इस उपलब्धि पर उनके परिजनों व खेल प्रेमियों में हर्ष की लहर है। अल्मोड़ा स्टेडियम के क्रीड़ा अधिकारी अरूण बंग्याल, ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष हिमांशु उपाध्याय, सचिव नरेश तलरेजा ने भी हर्ष जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। हम सीएनई परिवार की ओर से इस होनहार खिलाड़ी को शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

बागेश्वरः बेवसाइट के जरिये फीस लेने पर छात्रों ने जताई आपत्ति

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments