HomeUttarakhandUdham Singh Nagarरुद्रपुर न्यूज : शौर्य दिवस पर कारगिल शहीदों को किया सादगी के...

रुद्रपुर न्यूज : शौर्य दिवस पर कारगिल शहीदों को किया सादगी के साथ नमन

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

रुद्रपुर। सन् 1999 में हुए कारगिल युद्ध के शहीदों की स्मृति में 21वें कारगिल दिवस को जनपद भर मे शौर्य दिवस के रूप में सादगी मनाया गया। कोविड-19 के संक्रमण के खतरे को देखते हुये सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक स्थल पर आयोजित हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर, मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित, अपर जिलाधिकारी जगदीश चन्द्र काण्डपाल, उत्तम सिंह चौहान, एसपी देवेन्द्र पिंचा, एएसपी प्रमोद कुमार, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कै. रंजीत सिंह सेठ, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व भूतपूर्व सैनिकों द्वारा कारगिल युद्ध मे शहीद हुए जनपद के हवलदार पदम राम व राइफलमैन अमित नेगी के चित्रों पर पुष्पचक्र अर्पित किये।


इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कारगिल दिवस के शहीदों को नमन करते हुए कहा कि जिन वीर सैनिकों ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर किये है, उन्हें याद करने के साथ उनकी कुर्बानी के बारे में भी सोचे। उन्होंने कहा वीर शहीदों के परिवारों के प्रति हमारा जो दायित्व बनता है, उसे पूरा किया जाए। उन्होंने कहा हर आम व्यक्ति वीर शहीद परिवारों की समस्याओं को जाने व उनके निस्तारण को आगे आये यही वीर शहीदों को सच्ची श्रद्धान्जलि होगी।
क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा शहीदों के कारण ही हमें आजादी का यह स्वच्छ वातावरण मिला है। हम सभी को देष के प्रति समर्पण का भाव जिन्दा रखना होगा। उन्होंने कहा सैनिक कठिन परिस्थितयों मे भी सीमाओ पर देश की रक्षा कर रहे हैं, हम उनके परिजनों को सम्मान दें साथ ही सैनिकों का कोई भी कार्य हो उसे प्राथमिकता से पूर्ण करें।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शौर्य दिवस के अवसर पर शहीद सैनिकों को नमन करते हुये कहा कि हमे देश के प्रति अच्छी सोच रखनी होगी तभी देश आगे बढेगा। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढने,दिये गये कार्यों को मन लगाकर करने व अधिकारियों व कर्मचारियों को सैनिकों व भूतपूर्व सैनिकों के कार्यों को वरियता के आधार पर पूर्ण करने को कहा।
कार्यक्रम के संचालक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कै. रंनजीत सिंह सेठ ने सन् 1999 में हुए कारगिल युद्ध के कारणों एवं कारगिल मिशन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने अपने अदम्य साहस का प्रदर्शन करते हुए कारगिल युद्ध को जीता। उन्होंने बताया इस युद्ध में देश के 527 जवान शहीद हुए जिसमे प्रदेश के 75 व जनपद के 2 जवान शामिल हैं। इस युद्ध में देश के 1363 जवान घायल हुए। कार्यक्रम मे अपर उप जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र, सैनिक कारगिल परिषद के अध्यक्ष सूबेदार हरक सिंह कार्की, सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी भगवत सिंह सहित पुलिस विभाग के अधिकारी व अन्य लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments