HomeUttarakhandAlmoraश्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब में सुंदरकांड के साथ रामलीला तालीम प्रारम्भ

श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब में सुंदरकांड के साथ रामलीला तालीम प्रारम्भ

ADVERTISEMENTS

📌 ​त्रिभुवन गिरि महाराज, विनीत बिष्ट व मानस वाणी सम्मानित

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब में रामलीला तालीम का प्रारम्भ सुंदरकांड के साथ हुआ। इस मौके पर त्रिभुवन गिरि महाराज, विनीत बिष्ट व मानस वाणी को विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां हासिल करने पर सम्मानित भी किया गया।

रामलीला तालीम के प्रारंभ के प्रथम दिवस सुंदरकांड का आयोजन हुआ। इस मौके पर उत्तराखंड सरकार द्वारा गुमानी पंत साहित्य सम्मान से नवाजे गए संस्था के वरिष्ठ सदस्य श्री राजेंद्र बोरा त्रिभुवनगिरी महाराज को शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त संस्था के सदस्य विनीत बिष्ट को राज्यपाल पुरस्कार मिलने पर शॉल उड़ाकर सम्मानित किया। साथ ही संस्था के कलाकार मानस वाणी को कक्षा 10 में अपनी कक्षा 90% अंक लाकर टॉप करने के लिए भी सम्मानित किया गया।

संस्था के अध्यक्ष राजन तिवारी ने कहा कि संस्था का कार्य सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाते हुए अपनी संस्कृति की रक्षा करना भी है। उन्होंने कहा कि त्रिभुवन गिरी महाराज ने आज संस्था का ही नहीं वरन पूरे अल्मोड़े का मान बढ़ाया है। आज पुरस्कार हर उस व्यक्ति के लिए एक उम्मीद है जो सांस्कृतिक क्षेत्र में अपना जीवन लगाए हुए हैं।

उन्होंने कहा यह संस्था के लिए गर्व की बात है की त्रिभुवनगिरी महाराज संस्था के आजन्म सदस्य के साथ-साथ संस्था की नींव हैं। त्रिभुवनगिरी महाराज द्वारा अनेकों नाटकों का लेखन किया गया है। कई कुमाऊनी फिल्मों का लेखन कार्य भी किया है। इसके अलावा महा काव्य भी उनके द्वारा लिखा गया है। ताड़ी का निर्माण लेखन एक्टिंग गीत संगीत हर विधा में वह माहिर हैं।

इस दौरान संस्था के अध्यक्ष राजन तिवारी, सचिव विनीत बिष्ट, उप सचिव रोहित शाह, कोषाध्यक्ष ललित मोहन साह, कार्यकारिणी सदस्य सुबोध नयाल, भारत गोस्वामी, पूर्व सचिव शरद कुमार साह, चंचल तिवारी, शुशीला वर्मा, दीवान कनवाल, कंचन बिष्ट, हिमांशु साह, विजय चौहान, चंद्रशेखर कांडपाल, पुष्पा साह, राधिका साह, मनोज जोशी, कंचन तिवारी, चन्दन, संजय राठौर,ललित प्रसाद,कैलाश साह आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।

Red Alert, Click to Read – उत्तराखंड में कहर बरपाएगा मौसम, आठ जिलों में IMD का ‘रेड’ अलर्ट

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments