HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : सांप-मगरमच्छ रेस्क्यू का दिया प्रशिक्षण, प्रशिक्षुओं ने की जिज्ञासा शांत

हल्द्वानी : सांप-मगरमच्छ रेस्क्यू का दिया प्रशिक्षण, प्रशिक्षुओं ने की जिज्ञासा शांत

हल्द्वानी समाचार | उत्तराखंड वानिकि प्रशिक्षण अकादमी में आज रविवार को वन विभाग के पश्चिमि वृत के पांच डिविजन के अंतर्गत आने वाले वन्य कर्मियों को एक दिवसीय सांप-मगरमच्छ रेस्क्यू प्रशिक्षण दिया गया।

ADVERTISEMENTSAd

इस मौके पर मास्टर ट्रेनर ने सांपों की प्रजातियों और उन्हें पकड़ने की तकनीक बताने के साथ ही उनके सवालों के जवाब देकर जिज्ञासा शांत की। इस मौके पर सुशीला तिवारी अस्पताल के चिकित्सक डॉ. परमजीत सिंह ने भी सांप के काटने के बाद किस तरह का उपचार आदि दिया जाता है और क्या उपाय करने चाहिए इस संबंध पर विस्तार से जानकारी दी।

मौके पर उपस्थित तराई पूर्वी वन विभाग के डीएफओ संदीप कुमार ने बताया कि विभाग के इन कर्मियों द्वारा पिछले साल 2000 से ज्यादा सांप और 50 से ज्यादा मगरमच्छ रेस्क्यू किए गए हैं।

वहीं वन कर्मियों को आधुनिक संयंत्रों की जानकारी के साथ उन्हें और हाईटेक बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि प्रोफेशनल तरीके से वन्य जीवों को रेस्क्यू किया जा सके।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments