रानीपोखरी (देहरादून)। भानियावाला में एक युवती कोरोना संक्रमित पाई गई है। स्वास्थ्य विभाग ने उसके संपर्क में आए नौ लोगों के सैंपल लेने के बादा उन्हें क्वारेंटाइन कर दिया है। इसके बाद क्षेत्र में हडकंप मच गया है। युवती को हल्के बुखार के बाद चिकित्सालय ले जाया गया था जहां संदेह होने पर उसका सैंपल लिया गया था। आज उसकी रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई थी। इसके बाद उसे कोविड चिकित्सालय में शिफ्ट कर दिया गया। डोईवाला के चिकित्सा प्रभारी के डा. केएस भंडारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग सभी संदिग्धों पर नजर रखे हुए है।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


