उत्तराखंड (दुःखद) : खाई में गिरी कार, मां और बेटे की मौत, बड़ा बेटा घायल

0

उत्तरकाशी समाचार | उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से दुःखद हादसे की खबर सामने आई है, यहां एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा बेटा गंभीर घायल हो गया। दोनों भाई अपनी मां का इलाज करवाकर वापस लौट रहे थे।


ADVERTISEMENTS

मां और बेटे की मौत, बड़ा बेटा घायल

मिली जानकारी के मुताबिक, आज बुधवार तड़के बड़ेथी बनचौरा मोटर मार्ग पर मोरगी बैन्ड के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ और 108 सेवा तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य शुरू किया। इस दर्दनाक हादसे में मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा बेटा गंभीर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचाया गया है। जबकि वाहन में फंसे दोनों शवों को निकालने के लिए रेस्क्यू कार्य जारी है।

हादसे में चिन्यालीसौड़ निवासी- ग्राम इंद्रा गांव की 48 वर्षीय पवना देवी पत्नी रुकम सिंह और उनके 22 वर्षीय बेटे विकास सिंह मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में दूसरा भाई (बेटा) 25 वर्षीय भूपेन्द्र सिंह गंभीर घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है। आगे पढ़ें…

अपनी मां का इलाज करवाकर वापस लौट रहे थे

बताया जा रहा है कि, दोनों सगे भाई सीएचसी चिन्यालीसौड़ृ से अपनी मां का इलाज करवाकर वापस लौट रहे थे। कि रास्ते में उनके साथ दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें छोटे भाई और मां की मौके पर मौत हो गई और बड़ा भाई घायल हो गया। वाहन को बड़ा भाई चला रहा था। विकास आर्मी में कार्यरत था। जबकि बड़ा भाई भूपेंद्र भी आर्मी में कार्यरत है।

हल्द्वानी : CSC सेंटरों पर छापेमारीClick Now
Whatsapp Group Join NowClick Now
ADVERTISEMENTS