HomeAccidentआज सुबह-सुबह गरमपानी के पास हादसा, कार खड़ी एम्बुलेंस से जा भिड़ी

आज सुबह-सुबह गरमपानी के पास हादसा, कार खड़ी एम्बुलेंस से जा भिड़ी

ADVERTISEMENTS

नैनीताल/ गरमपानी | आज सुबह-सुबह गरमपानी के पास एक हादसा हो गया। यहां गरमपानी पेट्रोल पंप के पास चालक को नींद की झपकी आने से टैक्सी कार खड़ी एम्बुलेंस से जा भिड़ी। हादसे में चार लोग घायल हो गए।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

खैरना पुलिस के मुताबिक, आज बुधवार सुबह 4:50 बजे करीब सूचना मिली की पेट्रोल पंप गरमपानी के पास एक एक्सीडेंट हो गया है। सूचना पर खैरना पुलिस प्रभारी उपनिरीक्षक दिलीप कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो गरमपानी पेट्रोल पंप के पास एक टैक्सी कार खड़ी 108 एम्बुलेंस से भिड़ी हुई थी। इस हादसे के दौरान कार में सवार चार लोग घायल हो गए।

टैक्सी कार संख्या UK01TA4456 हल्द्वानी से भनौली अल्मोड़ा को जा रही थी। चालक पंकज पांडे पुत्र पीतांबर दत्त पांडे निवासी कसेड़ मनिया तहसील भनौली थाना दन्या जिला अल्मोड़ा को नींद की झपकी आने से सड़क किनारे खड़ी 108 एंबुलेंस संख्या UK07GA2547 में टकरा गई।

कार में सवार चार घायल

➡️ 22 वर्षीय हिमांशु आर्य पुत्र गणेश राम निवासी कामा कनल पोस्ट बग्वालीपोखर थाना द्वाराहाट जिला अल्मोड़ा
➡️ हेम जोशी पुत्र हरीश जोशी निवासी धमेड़ा पोस्ट बानठोक पनुवानौला जिला अल्मोड़ा
➡️ 56 वर्षीय खीम सिंह पुत्र आन सिंह निवासी पितना पोस्ट बसंतपुर थाना लंमगड़ा जिला अल्मोड़ा
➡️ 34 वर्षीय अविनाश पुत्र चंद्रशेखर निवासी केरला

सभी घायलों को तत्काल गरमपानी अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक दिलीप कुमार चौकी प्रभारी खैरना, कांस्टेबल प्रयाग जोशी, कांस्टेबल जगदीश धामी शामिल थी।

हल्द्वानी : CSC सेंटरों पर छापेमारीClick Now
Whatsapp Group Join NowClick Now
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments