उत्तराखंड : IAS के तबादले, 2 जिलों के डीएम बदले, यह IAS बने गढ़वाल के नए कमिश्नर

0
उत्तराखंड : IAS के तबादले, 2 जिलों के डीएम बदले, यह IAS बने गढ़वाल के नए कमिश्नर
IAS सौरभ गहरवार और IAS मयूर दीक्षित

देहरादून| उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है, शासन ने शनिवार देर रात तीन आईएएस (IAS) अधिकारियों के तबादले कर दिए। जिसमें दो जिलों के जिलाधिकारी को बदला गया है, जबकि गढ़वाल का नया कमिश्नर (मंडलायुक्त) भी नियुक्त गया है। इस संबंध में अपर सचिव कर्मेन्द्र सिंह ने आदेश जारी किया है।


ADVERTISEMENTS

➡️ सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पांडेय को आयुक्त गढ़वाल (Commissioner Garhwal) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। यह पद IAS सुशील कुमार की सेवानिवृत्ति के बाद रिक्त हुआ था। यानी अब गढ़वाल के नए कमिश्नर विनय शंकर पांडेय होंगे।

➡️ IAS मयूर दीक्षित को जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग से हटाकर जिलाधिकारी टिहरी की जिम्मेदारी दी है। अब IAS मयूर दीक्षित टिहरी के नए जिलाधिकारी होंगे।
➡️ IAS सौरभ गहरवार को जिलाधिकारी टिहरी से हटाकर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग की जिम्मेदारी दी है। अब IAS सौरभ गहरवार रुद्रप्रयाग के नए जिलाधिकारी होंगे।

बता दें कि, शासन ने गुरुवार देर रात ही 36 IAS और PCS अधिकारियों के तबादले किए थे, जिसके दो दिन बाद ही तीन और IAS के तबादले कर दिए। 36 IAS और PCS अधिकारियों के तबादले की लिस्ट के लिए नीचे लिंक पर Click करें

यूएस नगर के नव नियुक्त जिलाधिकारी IAS उदय राज सिंह ने लिया चार्ज

उधम सिंह नगर के जिलाधिकारी युगल किशोर पंत का तबादलाClick Now
Whatsapp Group Join NowClick Now
ADVERTISEMENTS