HomeUttarakhandChamoliबदरीनाथ हाईवे खुला, फंसे यात्रियों को किया रवाना, पहाड़ी से छिटक रहे...

बदरीनाथ हाईवे खुला, फंसे यात्रियों को किया रवाना, पहाड़ी से छिटक रहे पत्थर

चमोली समाचार | छिनका में बदरीनाथ हाईवे शुक्रवार को 17 घंटे बाद हुआ सुचारू हुआ तो वाहनों को पुलिस की निगरानी में रवाना किया गया। सुबह करीब 8 बजे फिर वाहनों के लिए हाईवे खोल दिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

बता दें कि बदरीनाथ हाईवे गुरुवार सुबह नौ बजकर 49 मिनट पर भूस्खलन होने से बंद हो गया था। रातभर हाईवे को खोलने का काम जारी रहा। जिसके बाद शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे हाईवे खोल दिया गया। लेकिन सुबह होते-होते मार्ग पर एक बार फिर मलबा आ गया। जिस कारण बद्रीनाथ हाईवे पर ट्रैफिक को रोका गया है। फिलहाल सुबह करीब 8 बजे फिर वाहनों के लिए हाईवे खोल दिया गया है।

पुलिस प्रशासन की ओर से सबसे पहले पीपलकोटी व बिरही की ओर फंसे यात्रा वाहनों को गंतव्य की ओर भेजा गया। इसके बाद चमोली की ओर फंसे वाहनों को भेजा गया। हाईवे खुलने पर फंसे करीब 10 हजार तीर्थयात्रियों, स्थानीय लोगों और सेना के जवानों ने राहत की सांस ली है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि बदरीनाथ हाईवे खोल दिया गया है। हाईवे के दोनों ओर से फंसे वाहनों को भेज दिया गया। लेकिन यहां पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। यात्री रास्ते पर देखकर ही आगे बढ़ें।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments