HomeBreaking Newsकाशीपुर ब्रेकिंग : पड़ोसी पर धारदार हथियारों से हमला, दो गंभीर घायल

काशीपुर ब्रेकिंग : पड़ोसी पर धारदार हथियारों से हमला, दो गंभीर घायल

ADVERTISEMENTS

📌 आधे दर्जन से अधिक लोगों पर मुकदमा दर्ज

काशीपुर में हुई एक वारदात में आधा दर्जन से अधिक लोगों ने धारदार हथियारों से पड़ोसी पर हमला कर दिया। इस वारदात में दो लोगों को गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीन लोगों को नामजद करते हुए पांच अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यामीन पुत्र मोहम्मद मोबीन ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है। वह मोहल्ला लक्ष्मीपुर पट्टी ढेला बस्ती के रहने वाले हैं। तहरीर में उन्होंने कहा कि 19 जून की देर शाम वह अपने घर पर बैठा था।

बताया कि पड़ोस में रहने वाले लाइक अहमद पुत्र लतीफ अहमद भी वहीं नजदीक में बैठे हुए थे। तभी दानिश उर्फ दारा पुत्र शहाबुद्दीन निवासी काली राख बेकरी वाली गली मजरा, सैफ अली पुत्र अब्दुल करीम निवासी मोहल्ला बांसफोड़ान मछली बाजार, सदाब अली पुत्र गुड्डू निवासी मजरा ने घर के दरवाजे पर आकर गाली गलौज करने लगे।

जिसके बाद वह अपने साथ 05 अन्य लोगों को लेकर आ गए। जिनके हाथों में लोहे की रॉड व तमंचे थे। हमलावरों ने मारपीट शुरू कर दी। इस बीच बचाव में आए लईक अहमद पर भी लोहे की रॉड से हमला किया। जिससे उसके हाथ की हड्डी टूट गई।

मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। डायल 112 पर सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों को नामजद करते हुए पांच अन्य लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 323, 325, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

हिल स्टेशन मुनस्यारी : कुदरत ने बख्शी गजब की खूबसूरती, जानिए कुछ खास

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments