HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : सब्जियों के दामों ने लगाई ऊंची छलांग, रसोई फीकी

अल्मोड़ा : सब्जियों के दामों ने लगाई ऊंची छलांग, रसोई फीकी

ADVERTISEMENTS

👉 भोजन का स्वाद बिगड़ा, चाय से अदरक का टेस्ट नदारद

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः पहाड़ में मौजूदा सीजन सब्जियों के सीजन के रुप में जाना जाता है। इस सीजन में पहाड़ में ही विविध प्रकार की सब्जियां पैदा होती हैं, लेकिन आश्चर्यजनक ये है कि इस सीजन में सब्जियों के दाम ऊंची छलांग लगा रहे हैं और हश्र ये है कि कई सब्जियां गरीब व सामान्य तबके की रसोई से गायब हो गई हैं। वजह ये है कि उनकी जेब महंगी सब्जी खरीदने की इजाजत नहीं दे रही है। इस बीच आम आदमी की थाली से टमाटर व शिमलामिर्च जैसी चीजें गायब हैं या नहीं के बराबर हैं। इतना ही नहीं चाय से अदरक का स्वाद नदारद है। सब्जियों की इस महंगाई ने भोजन का स्वाद गड़बड़ा दिया है।

👉 पहले प्याज ने, तो अब टमाटर ने निकाले लोगों के आंसू

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

इन दिनों सब्जियों के दामों में लगातार वृद्धि से आम आदमी परेशान है और सब्जी के इस सीजन में पहाड़ में सब्जियों के दामों में वृद्धि होना लोगों को आश्चर्यचकित कर रहा है। अत्यधिक महंगी सब्जियां खरीदने से गरीब व सामान्य तबके के लोग परहेज कर रहे हैं। रसोई और सलाद के रुप में बहुतायत इस्तेमाल होने वाला टमाटर इस बीच लोगों को रुला रहा है। कभी प्याज ने आंसू निकाले, तो अब टमाटर भी आंसू निकालने लगा है।

अल्मोड़ा बाजार में ही टमाटर 100 से 120 रुपये किलो तक बिक रहा है। इसके अलावा पहाड़ में इस सीजन बहुतायत होने वाला शिमलामिर्च तक 100 रुपये किलो मिल रहा है। फूलगोभी व कागजी नीबू जैसी चीज 80 रुपये किलोग्राम प्राप्त हो रही है। बैंगन तक 50 रुपये किलो मिल पा रहा है। इतना ही नहीं तमाम लोगों ने इस बीच अदरक खरीदना बंद कर दिया क्योंकि इसके दाम 280 रुपये किलो चल रहा है। इससे लोगों की चाय से अदरक का स्वाद गायब हो चला है। लोग परेशान हैं, मगर किसी के पास इस बात का जवाब नहीं है कि आखिर सब्जियां इतनी महंगी क्यों चल रही हैं?

अल्मोड़ा बाजार में सब्जी भाव

👉 टमाटर – 100-120 रुपये प्रति किलो
👉 शिमला मिर्च-100 रुपये प्रति किलो
👉 फूलगोभी-80 रुपये प्रति किलो
👉 अदरक- 280 रुपये प्रति किलो
👉 भिंडी-50 रुपये प्रति किलो
👉 लौकी-40 रुपये प्रति किलो

👉 कटहल-40 रुपये प्रति किलो
👉 कद्दू- 40 रुपये प्रति किलो
👉 कागजी नीबू-80 रुपये प्रति किलो
👉 बीन्स-30 रुपये प्रति किलो
👉 बैंगन-50 रुपये प्रति किलो
👉 प्याज-25 रुपये प्रति किलो
👉 आलू-25 रुपये प्रति किलो

Whatsapp Group Join NowClick Now
अल्मोड़ा में सगे भाई-बहन की नदी में डूबने से मौत, परिजनों में कोहरामClick Now
ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments