HomeUttarakhandAlmoraVideo : यहां डॉक्टर साहब की क्लीनिक में घुस आया सांप, मचा...

Video : यहां डॉक्टर साहब की क्लीनिक में घुस आया सांप, मचा हड़कंप

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

❗ सभासद अमित साह ‘मोनू’ बने संकटमोचक, सुरक्षित रेस्क्यू

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। यहां आज एक प्राइवेट डॉक्टर की क्लीनिक में सांप घुस आने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम के सहयोग से सभासद अमित साह ‘मोनू’ ने साहस का परिचय देते हुए सर्प का सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया।

ADVERTISEMENTSAd

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बुधवार को यहां एलआर साह रोड में डॉ. एनएस चौहान मेडिकल एंड हार्ट सेंटर में एक सांप घुस आया। जिसके बाद डॉक्टर की क्लीनिक में हड़कंप मच गया।

इस बीच सामाजिक कार्यकर्ता भुवन जोशी द्वारा भाजपा नगर अध्यक्ष व सभासद अमित साह मोनू और महामंत्री अर्जुन बिष्ट को मामले की सूचना दी गई। जिसके बाद सभासद अमित साह ‘मोनू’ द्वारा वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम को उसके बारे में अवगत कराया।

जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फिर सांप का सफल रेस्क्यू कर उसे उसके प्राकृतिक आवास जंगल में छोड़ दिया गया। जिस पर हॉस्पिटल प्रशासन व सामाजिक कार्यकर्ता भुवन जोशी द्वारा भाजपा नगर अध्यक्ष सभासद अमित साह मोनू, नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट चीमा और वन विभाग के वन बीट अधिकारी दिनेश सिंह रावत, नीरज नेगी चंदन सिंह आदि का आभार प्रकट किया गया।

किंग कोबरा (नागराज) : जितना शर्मीला उतना ही विषैला, जानिए कितना खतरनाक !

अलकनंदा नदी किनारे बसा हुआ शहर गौचर के बारे में जाने | Gauchar
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments