HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः फिर प्राधिकरण के खिलाफ गरजी समिति

अल्मोड़ाः फिर प्राधिकरण के खिलाफ गरजी समिति

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

👉 डीडीए की समाप्ति तक जारी रहेगी लड़ाई

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः सर्वदलीय संघर्ष समिति अल्मोड़ा ने जिला विकास प्राधिकरण का विरोध जारी रखा है। इसके विरोध में आज मंगलवार को समिति ने फिर गांधी पार्क में दोपहर 12 बजे से दो घंटे का धरना दिया।

हर मंगलवार की भांति आज भी समिति के लोग दोपहर 12 बजे गांधी पार्क में जुटे और उन्होंने धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि जिला विकास प्राधिकरण के लागू होने से लोगों को कई तरह की दिक्कतें पैदा हो गई हैं और जनता इसका लंबे समय से विरोध कर रही है किंतु सरकार के कान में जूं नहीं रेंगती। वक्ताओं ने कहा कि जब तक जिला विकास प्राधिकरण समाप्त नहीं कर दिया जाता, तब तक इसके खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। धरने में पालिकाध्यक्ष एवं समिति के संयोजक प्रकाश चंद्र जोशी, हेम चंद्र जोशी, महेश चंद्र आर्या, हेम चंद्र तिवारी, ललित मोहन पंत, चंद्रमणि भट्ट, एमसी कांडपाल, पीएस सत्याल, प्रतेश पांडे, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, आनंदी वर्मा, शहाबुद्दीन, चंद्रशेखर सिंह बनकोटी, युसुफ तिवारी आदि शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments