HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर के 05 रेडक्रॉस मेंबरों को मिलेगा कोरोना वॉरियर पुरस्कार

बागेश्वर के 05 रेडक्रॉस मेंबरों को मिलेगा कोरोना वॉरियर पुरस्कार

ADVERTISEMENTS

👉 कोरोना काल में मानवता की सेवा पर मिला इनाम
👉 30 जून को देहरादून में राज्यपाल करेंगे सम्मानित

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः कोरोनाकाल में मानवता का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए जन-जन और जरूरतमंदों की सराहनीय सेवा करने वाले रेडक्रॉस सोसायटी बागेश्वर के 05 सक्रिय सदस्यों को अब इसका इनाम मिलेगा। इनाम के रूप में उन्हें कोरोना वॉरियर्स पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए उनका नाम चयनित हुआ है और देहरादून में होने वाले कार्यक्रम में उन्हें राज्यपाल यह पुरस्कार प्रदान करेंगे।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

उल्लेखनीय है कि कोरोना काल में बागेश्वर रेडक्रॉस ने दिन रात पीड़ितों की मदद के लिए काम किया। उनके कार्य को देखते हुए पांच पदाधिकारियों व सदस्यों को कोरौना वॉरियर पुरस्कार के लिए चयनित किया है। राज्यपाल सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जरनल गुरमीत सिंह 30 जून को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे। पुरस्कार पाने वालों में रेडक्रॉस के वाइस चेयरमैन व भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्सवाण, कोषाध्यक्ष जगदीश उपाध्याय, सक्रिय सदस्य व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहिउद्दीन अहमद तिवारी, प्रमोद जोशी तथा बीएल वर्मा शामिल हैं।

30 जून को उन्हें सम्मानित किया जाएगा। सभी सदस्यों को रेडक्रॉस सोसायटी उत्तराखंड के चेयरमैन कुंदन टोलिया, महासचिव हरीश शर्मा, जिलाधिकारी बागेश्वर अनुराधा पाल,जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विधायक सुरेश गड़िया, रेडक्रॉस के चेयरमैन संजय साह जगाती, प्रदेश प्रतिनिधि दीपक पाठक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला, पूर्व विधायक ललित फर्सवाण आदि ने सभी सदस्यो को शुभकामनाएं दी है।
मदर सीएसओ पांडे भी होंगे सम्मानित

बागेश्वर। कोरोना काल में एनजीओ व अन्य संगठनों की मदद से कोरोनाकाल में लोगों की मदद के लिए नौ जिलों में मदर सीएसओ बनाए गए। बागेश्वर जिले में यह जिम्मेदारी रेडक्रॉस के जिला सचिव आलोक पांडेय को दी गई थी। उनके नेतृत्व में बेहतरीन कार्य चला। इसे देखते हुए उन्हें भ्ज्ञी कोरौना वॉरियर पुरस्कार दिया गया है। उन्हें भी राज्यपाल पुरस्कार देंगे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments