HomeAccidentअल्मोड़ा ब्रेकिंग : गहरी खाई में गिरा वाहन, 02 महिलाओं की मौत,...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : गहरी खाई में गिरा वाहन, 02 महिलाओं की मौत, 01 गंभीर

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, भिकियासैंण/अल्मोड़ा। पर्वतीय मार्गों में लगातार हो रही वाहन दुर्घटनाओं ने स्तब्ध कर दिया है। शासन-प्रशासन के सड़क सुरक्षा के दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। आज हुए एक दर्दनाक हादसे में एक महिंद्रा जीनियो पिकअप (Mahindra Genio) दल्मोड़ी-बघाड़ मोटर मार्ग पर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd

मिली जानकारी के मुताबिक आज शुक्रवार सुबह भिकियासैंण तहसील के दल्मोड़ी-बघाड़ मोटर मार्ग पर बघाड़ के समीप हादसा हो गया। घटना सुबह 09 बजे की है। यहां महेंद्रा जीनीयो वाहन संख्या यूके 04 सीए 4761 अनियंत्रित होकर गहरे खाई में जा गिरा। जिसमें सवार दो महिलाओं की मौत हो गई है जबकि चालक कुंवर सिंह को सीएचसी भिकियासैंण में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।

दुर्घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने घायलों को खाई से बाहर निकाला। 03 लोगों को मुख्य सड़क मार्ग तक पहुंचाया गया। 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां डाक्टरों ने यशोदा देवी (65 साल) पत्नी कुंदन सिंह व मोहनी देवी (40 साल) पत्नी कृपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, वाहन में सवार चौथे व्यक्ति 45 साल के जोगा सिंह ने वाहन के गिरते ही छ्लांग लगा दी। जिस कारण उनकी जान बच गई।

सूचना मिलने पर एसडीएम गौरव पांडे, तहसीलदार निशा रानी, थानाध्यक्ष एमएम जोशी, चौकी प्रभारी जगत सिंह भी अस्पताल पहुंचे। विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल (Dr.Pramod Nainwal) ने भी अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। विधायक ने गहरा दु:ख प्रकट करते हुए मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया। बताया जा रहा है कि यह हादसा भिकियासैंण तहसील के पटवारी क्षेत्र बाटूला के दल्मोड़ी-बघाड़ मोटर मार्ग पर खौ ढैय्या नामक स्थान पर हुआ है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

पिथौरागढ़ : लिंक सबमिट करते ही कट गए 99 हजार 999 रुपये, पुलिस ने आरोपी को दिया नोटिस

अलकनंदा नदी किनारे बसा हुआ शहर गौचर के बारे में जाने | Gauchar
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments