HomeUttarakhandPithoragarhपिथौरागढ़ : लिंक सबमिट करते ही कट गए 99 हजार 999 रुपये,...

पिथौरागढ़ : लिंक सबमिट करते ही कट गए 99 हजार 999 रुपये, पुलिस ने आरोपी को दिया नोटिस

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

पिथौरागढ़ समाचार | कनालीछीना पुलिस ने साइबर ठगी के एक आरोपी को इलाहाबाद पहुंचकर नोटिस दिया है।

ADVERTISEMENTSAd

शुक्रवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 23 मार्च को कंडाली निवासी सौरभ दिगारी ने थाने में तहरीर दी कि पार्सल ट्रैकिंग नंबर अपडेट करने को उनके मोबाइल में एक लिंक आया। जैसे ही उन्होंने पांच रुपये भरकर लिंक सबमिट किया तो उनके खाते से 99 हजार 999 रुपये कट गए। तहरीर के अधार पर पुलिस भादवि की धारा 420, 66 डी आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान आरोपी की पहचान यूपी प्रयागराज निवासी विकास कुमार पाण्डे के तौर पर हुई। ओगला चौकी प्रभारी अनिल आर्या के नेतृत्व में पुलिस ने इलाहाबाद पहुंचकर आरोपी को 41क सीआरपीसी का नोटिस देते हुए न्ययालय के समक्ष पेश होने की सख्त हिदायत दी है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments