HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : मिलेगा बजट, बनेगी दीवार ! रुका है सीवर लाइन का...

अल्मोड़ा : मिलेगा बजट, बनेगी दीवार ! रुका है सीवर लाइन का काम

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

✍️ पालिका ईओ भरत त्रिपाठी से मिला शिष्टमंडल

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। यहां रानीधारा स्थित ग्रेस स्कूल की दीवार का निर्माण अधर में लटका हुआ है। दीवार नहीं बन पाने के चलते यहां सीवर लाइन का कार्य भी रुका पड़ा है। आम जनता की समस्या को लेकर आज सभासदों का शिष्टमंडल पालिका पहुंचा।

ADVERTISEMENTSAd

शिष्टमंडल ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी से मुलाकात की। जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि रानीधारा स्थित ग्रेस स्कूल के पास की दीवार अभी तक नहीं बनी है। जिस कारण से वहां पर सीवर लाइन का कार्य भी रुका पड़ा है। आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

एओ भरत त्रिपाठी को शिष्टमंडल को बताया कि सीवर लाइन का काम भी रुके होने से आम जनता को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोई दुर्घटना भी वहां पर पर घट सकती है। अतः इस दीवार को तत्काल से बनाने के लिए कार्यवाही की जाए।

अधिशासी अधिकारी ने बताया कि बजट के अभाव के कारण कुछ दिक्कत आ रही हैं, लेकिन इस दीवार के निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू हो जाएगा। वार्ता करने वालों में लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह मोनू, एनटीडी के सभासद सौरभ वर्मा, नामित सभासद अर्जुन बिष्ट चीमा आदि शामिल रहे।

Uttarakhand : रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी, इस दिन आएगा मानसून

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments