HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वरः कांग्रेस नेता एडवोकेट डसीला के पिता का निधन, शोक, अंत्येष्टि कल

बागेश्वरः कांग्रेस नेता एडवोकेट डसीला के पिता का निधन, शोक, अंत्येष्टि कल

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः वरिष्ठ अधिवक्ता एवं कांग्रेस नेता रणजीत डसीला के पिता सीएस डसीला का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। स्व. डसीला बांट माप विभाग से वरिष्ठ निरीक्षक पद से सेवानिवृत्त थे। उनका अंतिम संस्कार कल बुधवार को चित्रशिला घाट रानीबाग में किया जाएगा।

बागेश्वर जिले की तहसील गरुड़ के ग्राम भिटारकोट निवासी पूर्व वरिष्ठ बांट माप निरीक्षक चतुर सिंह डसीला का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को निधन हो गया है। वह वर्तमान में शिवपुरी जवाहर ज्योति, हल्द्वानी में रह रहे थे। वह अपने पीछे पत्नी, 2 पुत्रियां व 3 पुत्रों समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके बड़े पुत्र रंजीत डसीला कांग्रेस नेता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता हैं जबकि छोटे पुत्र सुरेंद्र डसीला न्यूज स्टेट के स्टेट हेड देहरादून है।
उनके निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व सीएम हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा, विधायक सुमित हृदेयश, हरीश धामी, मनोज तिवारी, भुवन कापड़ी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, हरीश ऐठानी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगत डसीला, भुवन पाठक, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद भंडारी, हरीश जोशी, गिरीश कोरंगा, दिग्विजय जनोटी, राजेश जोशी, उमेश पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, शिव सिंह बिष्ट, मंगल राणा, पूर्व प्रमुख भरत फर्स्वाण, दीपक पाठक, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, गोविंद बिष्ट आदि ने शोक व्यक्त किया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments