HomeUttarakhandAlmoraAlmora : डॉ. एचसी गढ़कोटी बने जिला अस्पताल के पीएमएस, कार्यभार ग्रहण

Almora : डॉ. एचसी गढ़कोटी बने जिला अस्पताल के पीएमएस, कार्यभार ग्रहण

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

📌 मरीजों को मिलेगी ENT की सुविधा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। जिला अस्पताल के नए पीएमएस का डॉ. एचसी गढ़कोटी (Dr. HC Gadkoti) ने प्रभार ग्रहण कर लिया है। डॉ. गढ़कोटी ने आज शनिवार को कार्यभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वह बेस अस्पताल में कार्यरत थे।

ADVERTISEMENTSAd

ज्ञातव्य हो कि जिला अस्पताल में पूर्व में कार्यरत पीएमएस डॉ. पीके सिन्हा (Dr. PK Sinha) का बाहरी जनपद तबादला हो गया है। जिस कारण डॉ. गढ़कोटी को जिला अस्पताल की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

आज कार्यभार ग्रहण करने के बाद डॉ. गढ़कोटी ने कहा कि उनका पूरा प्रयास मरीजों के हित में कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में मरीजों का भारी दबाव रहता है। नगर के अलावा दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से भी बीमार यहां पहुंचते हैं।

यहां उपचार के लिए आने वाले मरीजों को समुचित सहूलियत मिले, इसके लिए वह प्रयासरत रहेंगे। ज्ञात रहे कि डॉ. एचसी गढ़कोटी ENT specialist हैं। वह बेस अस्पताल में लंबे समय से सेवाएं देते रहे हैं।

अल्मोड़ा में रिजॉर्ट संचालक से हरियाणा के पर्यटक ने की अभद्रता, मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments