HomeBreaking Newsकैंची धाम मेला : रूट डायवर्जन का उल्लंघन करने वालों की पुलिस...

कैंची धाम मेला : रूट डायवर्जन का उल्लंघन करने वालों की पुलिस ने ली ख़बर

📌 जबरन वाहन ले जाने और पुलिस से उलझने वालों के कटे चालान

सीएनई रिपोर्टर सुयालबाड़ी। कैंची धाम मेला के मद्देनज़र किए गए रूट डायवर्ट (Traffic Route Diversion) का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। यहां क्वारब पुल पर अल्मोड़ा व नैनीताल जनपद पुलिस मुस्तैदी से अपना कार्य कर रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उल्लेखनीय है कि कल बृहस्पतिवार 15 जून, 2023 को प्रसिद्ध कैंचीधाम स्थापना दिवस का मेला है। इस हेतु कई दिन पूर्व नैनीताल पुलिस द्वारा यातायात प्लान जारी किया है। जिसमें साफ तौर पर कहा गया था कि रूट प्लान का सख्ती से पालन कराया जायेगा।

आदेश के तहत 14 व 15 जून, 2023 को कैंचीधाम मेले की व्यवस्था के लिए अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे में रूट डायवर्जन लागू किया गया है। भवाली व कैंचीधाम की ओर से आने व जाने वाले वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है। नैनीताल से अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ को जाने वाले यात्री व प्राइवेट वाहन भवाली रामगढ़ तिराहे से होते हुये मल्ला रामगढ़, नथुवाखान, क्वारब से होते हुए भेजे जा रहे हैं। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ से आने वाले वाहन क्वारब पुल से मोना ल्वेशाल-शीतला- पदमपुरी होते हुये खुटानी बैण्ड से भीमताल की ओर प्रस्थान कर रहे हैं।

भवाली : 15 जून कैंचीधाम स्थापना दिवस के लिए पुलिस ने जारी किया यातायात प्लान

आदेश जारी हो जाने के बावजूद कुछ वाहन चालक आज पुलिस प्रशासन के साथ उलझते देखे गए। कई बार समझाने पर जो वाहन चालक नहीं माने उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई अमल में लाई गई। यहां क्वारब पुल के पास व्यवस्था बनाने में एचएसआई गोविंदी टम्टा, दिवान, प्रेम कुमार व अल्मोड़ा से कांस्टेबल हरीश चंद्र आदि ने भरपूर सहयोग दिया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments