HomeUttarakhandAlmoraVideo : अल्मोड़ा में यहां मिला 16 फीट लंबा किंग कोबरा (King...

Video : अल्मोड़ा में यहां मिला 16 फीट लंबा किंग कोबरा (King Cobra)

ADVERTISEMENTS

📌 गोठ में छिपा था सांप, किया सुरक्षित रेस्क्यू

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। विश्व की जहरीली व खतरनाक सर्प प्रजातियों में शामिल किंग कोबरा का आज वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया है। करीब 16 फीट लंबा यह विशालकाय किंग कोबरा (King Cobra) पशुओं के गोठ में घुस गया था। जिसके बाद से गोठ में बंधी गाय-बकरियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया था। वन विभाग से आई टीम ने इस सर्प का बड़ी कुशलता के साथ सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि विकासखंड लमगड़ा के चौमू गांव में मोहन सिंह का आवास है। निचली मंजिल में पशुओं के लिए गोठ बनाया गया है। जहां उनकी गाय, भैंस, बकरियां आदि रहती हैं। आज मंगलवार को अचानक दोपहर के समय गोठ में रह रहे पशुओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। पशु लगातार खतरे का संकेत दे रहे थे।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

अल्मोड़ा : Brown Wood Owl का घायल हुआ बेबी (owlet), सफल रेस्क्यू

जिस पर जब गृह स्वामी ने गोठ में जाकर देखा तो एक विशालकाय सर्प को देख दंग रह गये। खतरे को भांप कर उन्होंन तत्काल वन विभाग को सूचित किया। सूचना मिलने पर वन रक्षक राजेंद्र सिंह और अल्मोड़ा से वन दरोगा भुवन लाल टम्टा तत्काल साजो-सामान के साथ मौके पर पहुंचे।

वन विभाग की टीम ने पाया कि यह सर्प गोठ (पशुओं को रखे जाने वाला स्थान) के सबसे अंदर के कमरे में जाकर छुप गया था। वन कर्मियों ने काफी साहस का परिचय देते हुए सांप को दबोच लिया। फिर जब उसे खींचने लगे तो हैरान रह गये। यह सांप पूरे तीन कमरों की लंबाई तक फैल गया।

वन दरोगा भुवन लाल टम्टा ने बताया जांच में सर्प की प्रजाति किंग कोबरा पाई गई। इसकी लंबाई 16 फीट के करीब पाई गई है। यह काफी जहरीली प्रजाति का सर्प है। जिस वक्त इसका रेस्क्यू किया गया, तब यह गुस्से से फुफकार रहा था। उन्होंने बताया कि सर्प का रेस्क्यू करीब दोपहर 04 बजे किया गया। जबकि वह इसे पकड़ने के लिए दोपहर 01 बजे गंत्व्य से रवाना हुए थे।

प्रभास की फिल्म आदिपुरूष की 10 हजार टिकटें फ्री मिलेंगी
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments