HomeBreaking Newsफर्जी कस्टमर केयर अधिकारी का फोन, भरी डिटेल, खाते से 1.50 लाख...

फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी का फोन, भरी डिटेल, खाते से 1.50 लाख साफ

ADVERTISEMENTS

फर्जी कस्टमर केयर : काशीपुर। उत्तराखंड में इन दिनों साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पुलिस द्वारा सचेत किए जाने के बावजूद पढ़ा-लिखा वर्ग भी इनके चंगुल में फंस जा रहा है। ताजा मामला काशीपुर का है, जहां एक साइबर ठग ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर लेबर सप्लायर के खाते से डेढ़ लाख रुपए की ठगी कर दी। इस मामले में पीड़ित की ओर से आईटीआई थाने में तहरीर दी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक यूपी गाजियाबाद के विजयनगर निवासी लक्ष्मी वर्मा पुत्र बैजनाथ वर्मा ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर सौंपी है। बताया कि वह बाजपुर रोड स्थित केवीएस कंपनी में लेबर सप्लायर हैं। संडे की सुबह उसके पास एक अज्ञात फोन आया।

फोनकर्ता ने खुद को कस्टमर केयर अधिकारी बताया। उक्त व्यक्ति ने उनसे आरबीएल बैंक के क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के संबंध में बात की। जिसके बाद एक लिंक भेज दिया। जिसमें डिटेल भरने को कहा। कहा कि विवरण भरने के बाद कार्ड की लिमिट बढ़ाई जायेगी।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने लिंक को खोला और डिटेल उसमें भर दी। लिमिट तो नहीं बढ़ी, लेकिन उसके क्रेडिट कार्ड से 1.50 रुपए खर्च किए जाने का मैसेज मिल गया। जिसके बाद उसके होश फख्ता हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुड़ी है।

चंपावत : युवक ने फैलाई लव जिहाद की अफवाह, पुलिस ने सख्त हिदायत देकर छोड़ा

प्रभास की फिल्म आदिपुरूष की 10 हजार टिकटें फ्री मिलेंगी
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments