HomeUttarakhandAlmoraडीएम तोमर ने किया रानीखेत तहसील का निरीक्षण

डीएम तोमर ने किया रानीखेत तहसील का निरीक्षण

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः जिलाधिकारी विनीत तोमर ने आज रानीखेत में संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय, रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, पूर्ति कार्यालय, आपदा नियंत्रण कक्ष का पटलवार निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि कमियों को शीघ्र दूर कर लिया जाये और अभिलेखों को अद्यतन रखा जाय।

ADVERTISEMENTSAd

उन्होंने तहसील परिसर में निर्माणाधीन आवासीय भवनों कान्फ्रेस हॉल का भी निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाये रखने के लिए जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यरत सहायक अभियन्ता को समय-समय पर निरीक्षण के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत जय किशन, नायब तहसीलदार हेमन्त मेहरा, सहायक अभियन्ता जिला विकास प्राधिकरण मुकुल सती, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रवि नेगी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments