HomeUttarakhandAlmoraसेना के जवानों ने एसडीआरएफ (SDRF) से सीखे आपदा बचाव के हुनर

सेना के जवानों ने एसडीआरएफ (SDRF) से सीखे आपदा बचाव के हुनर

ADVERTISEMENTS

👉 सरियापानी में निरीक्षक बालम सिंह बजेली ने किया समापन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। एसडीआरएफ सरियापानी, अल्मोड़ा में चल रहे सात दिवसीय आपदा राहत एवं बचाव प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया है। इस दौरान आर्मी की 22वीं राजपूत बटालियन, अल्मोड़ा के 16 अधिकारी व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

उल्लेखनीय है कि 01 जून से 07 जून, 2023 तक निरीक्षक बालम सिंह बजेली के नेतृत्व में 07 दिवसीय आपदा राहत एवं बचाव प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। इस दौरान आर्मी के जवानों को आपदा प्रबंधन व आपदा में बचाव के तरीके बताए गए।

खास तौर पर सीएसएसआर उपकरणों की जानकारी व हैंडलिंग। रोप रेस्क्यू में विभिन्न प्रकार की नॉट। बिले, बेस, स्टेचर व एंकरिंग, रैपलिंग, क्लाम्बिंग, रीवर क्रासिंग व एमएफआर संबंधी जानकारी। एम्प्रोवाएज स्टेचर से विक्टिम को ले जाने का तरीका आदि की जानकारी दी गयी।

इस 07 दिवसीय प्रशिक्षण प्रोग्राम का आज निरीक्षक बालम सिंह बजेली द्वारा समापन किया गया। इस दौरान एसडीआरएफ (SDRF) व आर्मी के निरीक्षक बालम सिंह बजेली के अलावा उप निरीकक्ष अर्जुन सिंह बिष्ट, सूबेदार अवधेश सिंह व आर्मी के अन्य जवान हेड कांस्टेबल नवीन कुंवर, कांस्टेबल राकेश चंद्र, रविन्द्र चंद्र, बालम सिंह, दीप चंद्र सती, विवेकानंद बिष्ट, पैरमेडिक्स जगदीश बसेड़ा, टेक्नीशियन पवन नेगी आदि मौजूद रहे।

ब्रेकिंगः गर्भवती को अस्पताल ला रही एंबुलेंस पलटी

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments