HomeBreaking Newsशंखनाद : उ.डि.इं. महासंघ का कल से अनिश्चितकाली हड़ताल का ऐलान

शंखनाद : उ.डि.इं. महासंघ का कल से अनिश्चितकाली हड़ताल का ऐलान

ADVERTISEMENTS

✒️ जानिए, अब तक हुए चरणबद्ध आंदोलन के बारे में

सीएनई डेस्क। उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आह्वान पर प्रदेश भर के डिप्लोमा इंजीनियर्स कल 08 जून, 2023 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे। संगठन के अध्यक्ष एसएस चौहान ने इसकी जानकारी दी है। साथ ही अब तक हुए आंदोलन पर विस्तार से प्रकाश डाला है।

उल्लेखनीय है कि पुरानी पेंशन योजना को लागू करने, कनिष्ठ अभियन्ता को सेवानियमावली में पदोन्नत वेतनमान, पीएमजीएसवाई खंडों में लोनिवि के पूर्व में स्वीकृत संवर्गीय पदों का पुनर्जीवन, तबादला कानून में संशोधन आदि तमाम लंबित मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स संघर्षरत हैं।

अब महासंघ ने लंबे समय से लंबित समस्याओं के निराकरण न होने के कारण 08 जून, 2023 से अनिश्चित कालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है। संगठन के अध्यक्ष इं. एसएस चौहान व महासचिव इं. मुकेश रतूड़ी ने समस्त जनपद अध्यक्षों व सचिवों को इस संबंध में पत्र जारी किया है।

जारी पत्र में उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की लंबे समय से लंबित समस्याओं के निराकरण न होने के कारण महासंघ द्वारा पूर्व में चरणबद्ध आन्दोलन किये गये थे। जिसमें प्रथम चरण का आंदोलन 01 अप्रैल, 2023 से 23 अप्रैल, 2023 तक चला। इस दौरान प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा प्रदेश के समस्त जनपदों का व्यापक भ्रमण किया गया। जनजागरण अभियान चलाया गया। प्रदेश के मंत्री, सांसदों, विधायकों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन प्रेषित कर महासंघ की समस्याओं से अवगत कराया गया।

इसके बाद 24 अप्रैल, 2023 से दिनांक 27 अप्रैल, 2023 तक प्रत्येक दिवस दो घंटे का कार्यस्थल बहिष्कार किया गया। 28 अप्रैल, 2023 को समस्त जनपदों में जिलाधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार को ज्ञापन का प्रेषण किया गया। 08 मई, 2023 से 12 मई, 2023 तक राज्य की राजधानी देहरादून में 05 दिवसीय जनपदवार धरना कार्यक्रम लोनिवि/सिंचाई मुख्यालय, यमुना कालोनी के सामने आयोजित किया गया। उक्त आंदोलन की अवधि 01 अप्रैल, 2023 से प्रथम चरण के आंदोलन की अवधी तक सभी सदस्यों द्वारा काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शित किया गया।

इस दौरान सभी सदस्यों द्वारा आंदोलन हेतु घोषणा व संकल्प पत्र भरे गये। महासंघ के द्वितीय चरण के आंदोलन में 23 मईख्, 2023 को गढवाल मंडल के तथा 24 मई, 2023 को कुमाऊं मंडल के समस्त जनपदो के जनपद मुख्यालयों पर डिप्लोमा इंजीनियर्स द्वारा एक दिवसीय धरना दिया गया ।

29 मई, 2023 से दिनांक 01 जून, 2023 तक 04 दिवस का प्रदेश की राजधानी देहरादून में लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई विभाग के मुख्यालय सम्मुख यमुना कालोनी में जनपदवार क्रमिक अनशन कार्यक्रम किया गया।

इसके बाद 02 जून, 2023 को प्रदेश की राजधानी देहरादून में महासंघ के समस्त डिप्लोमा इंजीनियर्स सदस्यों द्वारा ऐतिहासिक विशाल रैली का आयोजन कर सचिवालय का घेराव किया गया। अध्यक्ष ने बताया कि अब कल 08 जून 2023 से महासंघ की प्रदेशव्यापि हड़ताल प्रस्तावित है। उन्होंने समस्त सदस्यों से हड़ताल को सफल बनाने की अपील की।

अल्मोड़ाः नियम तोड़ने पर 144 लोगों से वसूला 70 हजार जुर्माना

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments