अल्मोड़ाः नियम तोड़ने पर 144 लोगों से वसूला 70 हजार जुर्माना

0
नियम तोड़ने पर 144 लोगों से वसूला 70 हजार जुर्माना

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः यहां पुलिस का आपरेशन मर्यादा और यातायात नियमों के पालन को लेकर चेकिंग अभियान जारी है। इसी क्रम में जगह-जगह चेकिंग हुई और नियमों को ताक में रखते पकड़े जाने पर पुलिस ने जिले में कुल 144 लोगों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की है। जिनसे कुल 70,700 रुपये का जुर्माना वसूला गया है।


ADVERTISEMENTS

एसएसपी रामचंद्र राजगुरु के निर्देश पर सक्रिय पुलिस ने ऑपरेशन मर्यादा के तहत सार्वजनिक एवं पर्यटक स्थलों के आसपास शराब पीकर हुडदंग करने और गंदगी करने पर 22 लोगों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में चालानी कार्यवाही की और इनसे कुल 6,200 रुपये जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 122 वाहन चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए उनसे कुल 64,500 रूपये जुर्माना वसूला गया है।

ADVERTISEMENTS