आर्मी पब्लिक स्कूल (APS Almora) में 05 दिनी योग शिविर का शुभारम्भ

0
आर्मी पब्लिक स्कूल (APS Almora) में 05 दिनी योग शिविर का शुभारम्भ
आर्मी पब्लिक स्कूल (APS Almora) में 05 दिनी योग शिविर का शुभारम्भ

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। आर्मी पब्लिक स्कूल (APS Almora) में आज 5 जून से योग प्रशिक्षण प्रारम्भ हो गया है। इसकी थीम ‘योगा फ़ॉर वैल बीइंग’ (‘Yoga for Well Being’) है। जिसे सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के योग प्रशिक्षक अमितेश सिंह द्वारा संचालित किया गया।


ADVERTISEMENTS

इस मौके पर विद्यार्थियों के उत्तम शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य हेतु योग के महत्त्व को बताया गया। इस दौरान विभिन्न योग आसनों ताड़ आसन, वृक्षासन, त्रिकोण आसान, सूर्य नमस्कार, प्राण मुद्रा आदि से विद्यार्थियों को परिचित कराया और उनका अभ्यास भी कराया गया। विद्यालय में यह कार्यक्रम 20 जून तक जारी रहेगा।

सास, बहू और तकरार : थाने पहुंची सासू मां, बोली “बहू को पांव छूना सिखाओ”

इससे पूर्व कार्यक्रम का प्रारंभ करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील जोशी (Principal Sushil Joshi) ने बताया कि योग हमें ज्ञानार्जन करने , आगामी जीवन में सामंजस्य स्थापित करने और भविष्य को उज्ज्वल बनाने में सहायक होता है। इस प्रशिक्षण शिविर में कक्षा 8 से 12 के सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS