HomeUttarakhandDehradunमशहूर गायक पवनदीप राजन ने यहां बिखेरा अपनी आवाज का जलवा

मशहूर गायक पवनदीप राजन ने यहां बिखेरा अपनी आवाज का जलवा

देहरादून | सूचना विभाग एवं MDDA के तत्वावधान में देहरादून में चल रहे 5 दिवसीय “9 वर्ष उत्कर्ष के” विकास और संस्कृति का महोत्सव तथा देश की असीम विकास यात्रा कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने बतौर मुख्य अतिथि और विधायक दुर्गेश लाल ने अति विशिष्ट अतिथि प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में इंडियन आइडल के विजेता रहे एवं मशहूर गायक पवनदीप राजन ने भी अपनी आवाज का जलवा बिखेरा।

ADVERTISEMENTSAd Ad

कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। इन 9 सालों में केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण एवं अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आयुष्मान योजना, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना जैसी अनेकों योजनाओं ने समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को आगे लाने का कार्य किया है।

इस दौरान विभिन्न लोक कलाकारों तथा गायकों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में इंडियन आइडल के विजेता रहे एवं मशहूर गायक पवनदीप राजन ने भी अपनी आवाज का जलवा बिखेरा। कार्यक्रम के दौरान लोगों में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम परिसर के विभिन्न स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं। लेजर शो के माध्यम से भी विभिन्न योजनाओं के बारे में भी बताया जा रहा है।

इस दौरान कार्यक्रम में महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, अपर निदेशक सूचना आशिष त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान, उप निदेशक मनोज श्रीवास्तव, वित्त नियंत्रक बालक राम बसबान एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने किए तबादले

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments