HomeBreaking Newsहल्द्वानी : आंचल उपभोक्ताओं को झटका, फिर बढ़े दूध, दही, पनीर के...

हल्द्वानी : आंचल उपभोक्ताओं को झटका, फिर बढ़े दूध, दही, पनीर के दाम

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी/लालकुआं| नैनीताल दुग्ध संघ ने अपने आंचल उपभोक्ताओं को बड़ा झटका दिया है। संघ ने आंचल दूध के दाम दो रुपये बढ़ा दिए है। साथ ही घी, मक्खन, पनीर, दही, क्रीम, योगर्ट, खोया और लस्सी के दाम में भी बढ़ोतरी की है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

नई कीमतों के मुताबिक अब फुल क्रीम दूध 66 रुपए से बढ़ाकर 68 रुपया प्रति लीटर कर दिया गया है। स्टैंडर्ड दूध में 2 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि करते हुए 56 रुपये से बढ़ाते हुए 58 रुपये कर दिया है। वहीं स्टैंडर्ड दूध 1 लीटर में 55 से बढ़ाकर 57 रुपए, टोंड दूध 52 से बढ़ाकर 54 रुपए, स्किल्ड दूध 45 रुपए प्रति लीटर रुपया मिलेगा।

जबकि घी के रेट में 50 रुपया प्रति पैकेट बढ़ाते हुए अब 650 रुपया प्रति लीटर कर दिया गया है, मक्खन 500 ग्राम का पैक अब 300 रुपये का हो गया है। इसके अलावा पनीर, दही, मटका दही, मसाला छाछ, क्रीम, खोया, मैंगो लस्सी, स्ट्रॉबेरी लस्सी, मटका घी के रेटों में भी बढ़ोतरी कर दी है। यह बढ़ी हुई कीमतें आज 25 मई गुरुवार सुबह से लागू हो गई है। आगे पढ़ें…

हालांकि गाय के दूध और टोंड दूध के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं। इससे पहले फरवरी में भी दाम बढ़ाए गए थे।

नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बताया कि, दूध उत्पादकों के लिए बोर्ड ने 17 अप्रैल को ₹2 की बढ़ोतरी की थी, लेकिन बाजार में बिकने वाले आंचल दूध के दाम में बढ़ोतरी नहीं की गई थी। इसका नुकसान दुग्ध संघ उठा रहा था। वित्तीय बोझ बढ़ने के कारण दामों में बढ़ोतरी की गई है।

रसोई में खाना बना रहे थे माता-पिता, देहरी पर खड़े मासूम पर झपट पड़ा तेंदुआ

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments