HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : रंजना होटल में Silver Wok Cafe & Restaurant का भव्य...

अल्मोड़ा : रंजना होटल में Silver Wok Cafe & Restaurant का भव्य शुभारम्भ

ADVERTISEMENTS

✒️ शुभकामनाएं देने पहुंचे पूर्व सीएम व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी

📌 तमाम वरिष्ठ नेताओं व गणमान्य जनों का रहा जमावड़ा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। यहां माल रोड स्थित रंजना होटल में Silver Wok Cafe & Restaurant का आज भव्य शुभारम्भ हुआ। इस मौके पर उत्तराखंड के पूर्व सीएम एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) सहित तमाम गणमान्य जनों ने शिरकत की।

रंजना होटल में खुले सिल्वर वोक कैफे एंड रेस्तरां का उद्घाटन अपरान्ह के समय भाजपा की महिला नेत्री लता बोरा ने रिबन काटकर किया। उन्होंने आशा जताई कि Silver Wok Cafe & Restaurant अपने बेहतरीन सुविधाओं के लिए विशेष पहचान कायम करेगा।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

संचालकों ने बताया कि इस रेस्टोरेंट में चाइनीज, इंडियन, वैज, नॉन वैज सभी प्रकार का भोजन उपलब्ध रहेगा। लंच, ब्रेक फॉस्ट व डिनर की भी व्यवस्था रहेगी। इस मौके पर तमाम गणमान्य लोगों ने रेस्टोरेंट का शुभारम्भ होने पर बोरा परिवार को शुभकामनाएं दीं।

उद्घाटन अवसर पर पूर्व राज्यपाल व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, कुंदन लटवाल, ललित लटवाल, राजेंद्र सिंह बिष्ट, पार्थ बोरा, लता बोरा, तमन्ना बोरा, राजीव सिंह बोरा, देव सिंह, अमित साह मोनू, लोकेश कालाकोटी, अर्जुन बिष्ट, राजेंद्र सिंह बिष्ट, रवि रौतेला, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूरन रौतेला, विपिन भट्ट, मदन सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे। श्री कोश्यारी ने लता बोरा, राजीव बोरा एवं पार्थ बोरा को शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रयासों की भरपूर सराहना की।

यहां देखिये मौसम का तात्कालिक पूर्वानुमान – CLICK

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments