HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंगः घर से निकली नाबालिग बालिका युवक के साथ बलरामपुर में...

अल्मोड़ा ब्रेकिंगः घर से निकली नाबालिग बालिका युवक के साथ बलरामपुर में मिली

पॉक्सो एक्ट में युवक गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः यहां एक नाबालिग बालिका घर में बिना बताए गुपचुप तरीके से कहीं चले गई। इसकी रिपोर्ट नाबालिग बालिका की बड़ी बहन ने कोतवाली अल्मोड़ा में लिखाई। तलाश के लिए पुलिस टीम गठित हुई और गहन छानबीन के बाद बालिका उत्तर प्रदेश के बलरामपुर के नई बस्ती तिराहा के पास एक युवक के साथ मिली। जिसे बरामद कर लिया गया और भादवि एवं पॉक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं में युवक को गिरफ्तार कर लिया।

मामले के मुताबकि गत 17 मई 2023 को एक महिला ने कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी कि उसकी नाबालिग बहिन बिना बताए घर से कहीं चले गई। इस पर तत्काल गुमशुदगी दर्ज हुई और एसएसपी रामचंद्र राजगुरु ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा को बालिका की तलाश कर शीघ्र बरामद करने के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संजय पाठक ने बालिका की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की और पुलिस टीम तत्काल ठोस सुरागरसी-पतारसी में जुट गई। इसमें साईबर सेल अल्मोड़ा की सहायता भी ली गई और अथक प्रयासों से गत दिवस गुमशुदा नाबालिग बालिका को उत्तर प्रदेश के जिला बलरामपुर के नई बस्ती तिराहा के पास से एक युवक के साथ बरामद कर लिया।

यह 27 वर्षीय युवक पंकज कुमार पुत्र स्व. पनी राम है, जो तल्ला ओड़खोला, थाना व जिला अल्मोड़ा का निवासी है। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में पता चला कि इस युवक ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद युवक को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ पंजीकृत अभियोग में भादवि व पोक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं की बढ़ोतरी की गई और आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है। पुलिस टीम में धारानौला चौकी प्रभारी दिनेश सिंह परिहार, कांस्टेबल हिमांशु व इन्द्र कुमार शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments