HomeBreaking Newsउत्तराखंड : खेत में मिली लड़की की लाश, सनसनी, हत्या की आशंका

उत्तराखंड : खेत में मिली लड़की की लाश, सनसनी, हत्या की आशंका

ADVERTISEMENTS

चंपावत। आज सुबह यहां खेत में एक युवती का शव बरामद होने के बाद से सनसनी फैल गई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने निर्माणाधीन खेल मैदान के पास युवती तत्ली चौकी गांव निवासी बबीता विश्वकर्मा(22) पुत्री सुरेश राम का शव पेती के निकट पड़ा देखा। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

इधर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। हालांकि परिजन व स्थानीय लोग युवती की हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि गत दिवस मंगलवार शाम को युवती को गांव में अंतिम बार देखा गया था। इधर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।

मौत को चकमा देकर वापस लौट आया मोहित

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments