HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : वुडलैंड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 'अलंकरण समारोह' की धूम

हल्द्वानी : वुडलैंड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘अलंकरण समारोह’ की धूम

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी | वुडलैंड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2023-24 का ‘अलंकरण समारोह’ बड़ी धूमधाम और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। सोमवार को विद्यालय परिसर में हेड बॉय, हेड गर्ल व अन्य महत्वपूर्ण पदों के लिए कक्षा 6 से 12वीं तक के छात्रों द्वारा मतदान किया गया। मतदान को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह था तथा शतप्रतिशत वोट भी दिए गए।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

काफी प्रतिस्पर्धा के साथ विद्यालय की हेड गर्ल गरिमा कुमल्टा, हेड बॉय दीपेश रमोला खेल कप्तान पूजा पडियार और सौरभ जोशी, हाउस कप्तान, सांस्कृतिक प्रमुख, अनुशासन प्रभारी, आईटी प्रभारी, अंग्रेजी भाषा प्रभारी चयनित हुए। सभी पदधारियों को बैज से सम्मानित किया गया तथा विद्यार्थी परिषद ने स्कूल के आदर्श वाक्य को धारण करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विद्यालय के निर्देशक अखिलेश धोनी ने उन्हें बधाई दी और नेतृत्व, एकता, अनुशासन और नैतिकता में निष्पक्ष और ईमानदार रहने की सलाह दी। समारोह का संचालन आशुतोष जोशी, एच.ओ.डी. कॉमर्स के द्वारा किया गया। समारोह में विद्यालय की अकादमी निर्देशिका लता खोलिया, प्रधानाध्यापक, बोर्ड समन्वयक पूनम जोशी व स्कूल के समस्त शिक्षकगण और विद्यार्थी सम्मिलित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments