HomeUttarakhandNainitalबिरसिंग्या में सड़क के अभाव में 05 किमी पैदल चलने को विवश...

बिरसिंग्या में सड़क के अभाव में 05 किमी पैदल चलने को विवश ग्रामीण

ADVERTISEMENTS

📌 विधायक राम सिंह कैड़ा से मिला प्रतिनिधिमंडल

भीमताल। धारी ब्लॉक के ग्राम सभा में बबियाड के तोक बिरसिंग्या में सड़क निर्माण का कार्य लंबे समय से अधर में लटका हुआ है। सड़क के अभाव में ग्रामीण 05 किमी पैदल चलकर मुख्य सड़क मार्ग तक जाने के लिए विवश हैं। ग्रामीणों ने दशकों पुरानी इस मांग को लेकर आज विधायक राम सिंह कैड़ा को ज्ञापन सौंपा।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

तमाम ग्रामीण भीमताल विधायक राम सिंह कैडा़ से मिले। उन्होंने बिरसिंग्या रोड के निर्माण के संबंध मे ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य सड़क से 5 किलोमीटर दूरी पर एक अनुसूचित जाति बहुमूल्य क्षेत्र है, जहां आजादी से आज तक गांव की सड़क के लिए ग्रामीण लड़ते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रतिनिधियों द्वारा ग्रामीणों को झूठा आश्वासन दिया जाता रहा है। चुनाव के समय में प्रतिनिधियों द्वारा सड़क का सर्वे भी किया गया, लेकिन चुनाव जीतने के बाद कुछ नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि सड़क के अभाव में किसानों की पकी फसल खेतों में ही सड़ जा रही है। स्कूल दूर है, जंगल के रास्ते जाना पड़ता है। जिस वजह से यहां के बालिकाओं की शिक्षा प्रभावित है। गर्भवती महिलाओं को प्रसव के समय अपनी जान हथेली में रखकर लकड़ी के डोली में मुख्य सड़क तक पहुंचाया जाता है। फिर भी सरकार खामोश है। ग्रामीण बार-बार सरकार से अनुरोध करते हुए थक चुके हैं।

उन्होंने बताया कि सड़क के लिए ग्रामीणों ने वन विभाग को 90 हेक्टेयर भूमि हस्तांतरण भी कर चुके हैं। सरकार द्वारा वन विभाग को 53 लाख की धनराशि जमा करनी थी। जो लंबा समय बीतने के बाद भी जमा नहीं हो पाई है। जिसके चलते सड़क निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है।

विधायक राम सिंह कैडा ने तत्काल ईई भवाली लोनिवि से दुरभाष द्वारा बात कर रोड निर्माण की उन्नति रिपोर्ट की जानकारी ली। ईई द्वारा बताया गया कि 53 लाख की क्षतिपूर्ति जमा करने के लिए शासन को प्रस्थाव भेजा गया है। इसके बाद विधायक ने ग्रामीणों से कहा कि अपने स्तर से प्रबल संस्तुति भेजेंगे। कहा कि ग्रामीणों की मांग बिल्कुल उचित है। दूरस्त में विकास का मुख्य माध्यम ही रोड है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि शीघ्र रोड का निर्माण होगा। शिष्टमंडल में क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चंद्र टम्टा, मोहन चन्द्र, प्रमोद कुमार, विनोद कुमार, आदि मौजूद रहे।

यहां ब्लॉक प्रमुख ने किया जिम का उद्घाटन

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments