HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः भाजपा सरकार की बुद्धि शुद्धि को पढ़ी गई हनुमान चालीसा

अल्मोड़ाः भाजपा सरकार की बुद्धि शुद्धि को पढ़ी गई हनुमान चालीसा

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में पढ़ा पाठ, कई आरोप लगाए

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः भाजपा सरकार की सद्बुद्धि के लिए जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने गांधी पार्क चौघानपाटा में आज हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार ने केवल जनता को गुमराह करने, महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी को बढ़ावा देने, गरीबों, मजदूरों, किसानों, महिलाओं व बेरोजगारों का उत्पीड़न करने तथा देश का सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के शिवाय कोई कार्य नहीं किया है और ऐसे में भाजपा सरकार की बुद्धि शुद्धि हो, इसके लिए आज हनुमान चालीसा पाठ किया जा रहा है।

भाजपा सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर श्री हनुमान चालीसा पाठ किया। इससे पहले एकजुट हुए कांग्रेसजनों की बैठक हुई। जिसमें महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा नेता की संलिप्तता, वीआईपी का नाम उजागर नहीं होने देने, हेमा नेगी हत्याकांड, पिंकी हत्याकांड, जगदीश चन्द्र हत्याकांड, विजय वात्सल्य हत्याकांड, केदार भंडारी व विपिन रावत हत्याकांड मामलों में भाजपा सरकार ने अपराधियों को संरक्षण देने का काम किया है। नगर महामंत्री संगठन वैभव पांडे ने कहा कि भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर महिला कुश्ती खिलाड़ियों की बात केंद्र सरकार सुनने को तैयार नहीं है, उल्टा आरोपी को बचाने का काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि भर्ती घोटालों में भाजपा नेताओं की संलिप्तता पाई गई और राज्य सरकार ने दोषियों को संरक्षण दिया। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि जोशीमठ त्रासदी में प्रभावित परिवारों के विस्थापन एवं ठोस निर्णय लेने में केंद्र व राज्य सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है।

उन्होंने कहा कि आज कांग्रेसजन हनुमान चालीसा का पाठ इसलिए कर रहे हैं कि हनुमान जी भाजपा सरकार को सद्बुद्धि दें। इस कार्यक्रम में नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश चंद्र आर्य, नारायण दत्त पांडे, जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, सभासद हेम चन्द्र तिवारी, प्रदेश सचिव लता तिवारी, महिला नगर अध्यक्ष दीपा साह, जया जोशी, अनीता कन्नौजिया, सरस्वती, विपुल कार्की, निर्मल रावत, मयंक बिष्ट, नितिन रावत, अमित बिष्ट, तारु तिवारी, धीरा तिवारी, प्रीती बिष्ट, पुष्पा पांडे, सुमित कुमार, संदीप बिष्ट, सुंदर बिष्ट, विमल कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments