HomeBreaking Newsलगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले, आज फिर 03 में संक्रमण की...

लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले, आज फिर 03 में संक्रमण की पुष्टि

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/खैरना

गरमपानी क्षेत्र में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आज यहां 20 वर्षीय युवती सहित तीन लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। कोरोना संक्रमण बढ़ने के बावजूद शासन-प्रशासन व आम जनता द्वारा स्तर पर काफी ढिलाई बरती जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उल्लेखनीय है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी निरंतर जांच चल रही है। आज पुन: तीन लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिनमें एक जैनोली व रातीघाट से 35 व 37 साल के दो पुरूष हैं। वहीं, मल्ला बर्धों से एक 20 साल की युवती की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

इधर कोरोना के मामले लगातार बढ़ने के बावजूद किसी स्तर पर भी सजगता नहीं बरती जा रही है। शासन स्तर पर कोई गाइड लाइन भी आज की तारीख तक जारी नहीं हुई है। आम जनता में कहीं भी संक्रमण को लेकर जागरूकता नहीं देखी जा रही है।

अल्मोड़ा में यातायात व्यवस्था में फेरबदल

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments