HomeBreaking Newsउत्तराखंड : पति ने धारदार हथियार से वार कर पत्नी को उतारा...

उत्तराखंड : पति ने धारदार हथियार से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट

देहरादून समाचार | उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से हत्या की सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, यहां ग्राम फटेऊ में एक पति ने अपनी पत्नी की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मिली जानकारी के मुताबिक, आज गुरुवार को देहरादून के कालसी ब्लॉक के फटेऊ गांव में एक पति ने मामूली बात पर पत्नी से नाराज होकर उसकी धारदार हथियार पाठल से वार कर हत्या कर दी। आगे पढ़ें…

ग्रामीणों ने हत्याकांड की सूचना तहसील प्रशासन को दी। जहां तहसीलदार कालसी सुशीला कोठियाल व राजस्व निरीक्षक राजेंद्र लाल, राजस्व उपनिरीक्षक मोतीलाल जिन्नाटा सहित कई पटवारी व तहसील कर्मी मौके पर पहुंचे। टीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

टीम ने मृतका के पास से खून में सना गंडासा भी बरामद करने का दावा किया है। तहसीलदार ने बताया कि आरोपी से हत्या के कारणों के बारे में पूछताछ की जाएगी। फिलहाल मृतका के शव का पंचनामा करके उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

महिला का नाम गुड्डी देवी और हत्या करने वाले उसके पति का नाम गजेन्द्र सिंह चौहान बताया जा रहा है। दोनों की एक ढाई साल की बच्ची भी है। जो घटना के समय कमरे में ही थी। खबर अपडेट जारी है…बने रहे CNE के साथ…|

”मेरा एक एक सूट पड़े ढाई लाख का”, एक साल से लड़कियों की पहली पसंद बना है यह गीत

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments