HomeNationalट्विटर ने सीएम योगी, सलमान, अमिताभ, समेत कई अकाउंट से BlueTick हटाए

ट्विटर ने सीएम योगी, सलमान, अमिताभ, समेत कई अकाउंट से BlueTick हटाए

नई दिल्ली | ट्विटर ने UP के CM योगी आदित्यनाथ, राहुल गांधी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान और अक्षय कुमार जैसे कई बड़े वेरिफाइड अकाउंट से ब्लू टिक (BlueTick) हटा दिए हैं। ट्विटर ने 20 तारीख की रात 12 बजे से अपने प्लेटफॉर्म पर वेरिफाइड अकाउंट्स से ब्लू टिक (BlueTick ) हटाए हैं। कंपनी ने उन अकाउंट्स से ब्लू टिक हटाए हैं, जिन्होंने ट्विटर ब्लू प्लान के लिए भुगतान नहीं किया था। इसमें CM योगी आदित्यनाथ, राहुल गांधी, अमिताभ बच्चन समेत कई बड़े नाम शामिल है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

4/20 आखिरी तारीख थी

कंपनी के मालिक एलन मस्क ने 12 अप्रैल को ही इस बारे में ऐलान किया था। उन्होंने कहा था, ‘लीगेसी ब्लू चेकमार्क हटाए जाने की आखिरी तारीख 4/20 है।’ ट्विटर ने इस से पहले एक अप्रैल से लीगेसी चेकमार्क हटाने की तारीख तय की थी। कहा था, ‘एक अप्रैल को हम अपने लीगेसी वेरिफाइड प्रोग्राम को खत्म करना और लीगेसी वेरिफाइड चेकमार्क को वापस लेना शुरू करेंगे।’

ब्लू सब्सक्रिप्शन में जोड़ा ब्लू चेक मार्क

ब्लू चेक मार्क पहले राजनेताओं, प्रसिद्ध हस्तियों, पत्रकारों और अन्य सार्वजनिक हस्तियों के वेरिफाइड अकाउंट के लिए रिजर्व था। मस्क के ट्विटर टेकओवर के बाद इसे ब्लू सब्सक्रिप्शन सर्विस में जोड़ा गया था। मस्क 2023 के अंत तक ट्विटर को फाइनेंशियली मजबूत करना चाहते हैं। उन्होंने रेवेन्यू बढ़ाने के लिए ब्लू सब्सक्रिप्शन (BlueTick) जैसी कुछ सर्विस को मॉडिफाई भी किया है। भारत में एंड्रॉयड और IOS वाले मोबाइल यूजर्स को ब्लू सब्सक्रिप्शन के लिए 900 रुपए प्रति महीना चुकाने होंगे।

कितना होगा चार्ज

वेब यूजर्स को ब्लू सब्सक्रिप्शन 650 रुपए में मिलेगा। अगर वेब यूजर सालाना सब्सक्रिप्शन लेता है तो उसे डिस्काउंट मिलेगा। 7,800 की जगह 6,800 रुपए चुकाने होंगे। एनुअल सब्सक्रिप्शन प्लान मोबाइल यूजर्स के लिए नहीं है।

ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन में यूजर को क्या मिलेगा?

सब्सक्रिप्शन में यूजर्स को ट्वीट एडिट करने, 1080p यानी HD क्वालिटी में वीडियो अपलोड करने, रीडर मोड और एक ब्लू चेकमार्क मिलेगा। ब्लू चेकमार्क नंबर को भी वेरिफाई किया जाएगा। अभी यह साफ नहीं है कि अकाउंट के रिव्यू की प्रोसेस क्या होगी। इसके अलावा रिप्लाई, मेंशन और सर्च में प्रायोरिटी मिलेगी। सामान्य यूजर्स से 50% कम ऐड दिखेंगे और नए फीचर्स में भी प्रायोरिटी मिलेगी।

सब्सक्राइबर अपना हैंडल, डिस्प्ले नाम या प्रोफाइल फोटो भी बदल सकेंगे, लेकिन अगर वे ऐसा करते हैं, तो उनके अकाउंट का फिर से रिव्यू होने तक अस्थायी रूप से ब्लू चेकमार्क हट जाएगा। ट्विटर ने ये भी बताया कि बिजनेस अकाउंट के ऑफिशियल लेबल को गोल्ड चेकमार्क से बदला जाएगा। वहीं सरकारी और मल्टीलेटरल अकाउंट के लिए ग्रे चेकमार्क होगा।

ब्लू सब्सक्रिप्शन वाले यूजर्स को मिलेगी टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन की सुविधा

20 मार्च से सिक्योरिटी फीचर ट्विटर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA ) बंद कर दिया गया है। अब यह सिर्फ ब्लू सब्सक्रिप्शन वाले सब्सक्राइबर्स को ही दिया जा रहा है। 2FA के जरिए अकाउंट को ज्यादा सिक्योर बनाने के लिए अकाउंट होल्डर को पासवर्ड के अलावा सेकेंड ऑथेंटिकेशन मेथड यूज करने को मिलता है।

एक साल से लड़कियों की पहली पसंद बना है यह गीत

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments