HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः अनुबंध के मुताबिक काम नहीं करने वाले ठेकेदार पर होगी कार्यवाही

अल्मोड़ाः अनुबंध के मुताबिक काम नहीं करने वाले ठेकेदार पर होगी कार्यवाही

ADVERTISEMENTS

पार्किंग निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान डीएम ने दिए निर्देश

  • मानसून सत्र से पहले पूरा किया जाए नालों का खुदान कार्य

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः जिलाधिकारी वंदना ने आज नगर क्षेत्र के ड्रेनेज कार्य, पार्किंग कार्य तथा मल्ला महल में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार से समझौता नहीं होना चाहिए और नालों के निर्माण में खुदान कार्य मानसून सीजन से पहले ही कर लिया जाए और मजदूर संख्या बढ़ाकर सभी नालों का निर्माण कार्य भी साथ-साथ किया जाए। उन्होंने जीआईसी मैदान की सुरक्षा दीवार के लिए भी आपदा न्यूनीकरण में प्रस्ताव बनाने के निर्देश को दिए।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

इसके पश्चात डीएम ने मल्ला महल के कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संबंधितों को निर्देश दिए कि अवशेष कार्य को गुणवत्ता के साथ जल्द पूर्ण किया जाए। डीएम ने मल्ला महल के ध्वस्त होने वाले भवनों को नियमानुसार समिति बनाकर निस्तारित करने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात उन्होंने जीजीआईसी पार्किंग तथा भैरव मंदिर पार्किंग का भी स्थलीय निरीक्षण किया तथा कार्यदायी संस्था से कहा कि यदि ठेकेदार द्वारा अनुबंध के अनुरूप एवं समयसीमा के अंदर कार्य नहीं किए जा रहे हैं, तो ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सामग्री की गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं किया जाए। इस दौरान अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका भरत त्रिपाठी, तहसीलदार कुलदीप पांडे समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments