HomeAccidentबिग ब्रेकिंग : 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी यात्री बस,...

बिग ब्रेकिंग : 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी यात्री बस, 13 की मौत

👉 दो दर्जन से ज्याद घायल, कई की हालत गंभीर

Horrific accident in Lonavala area of ​​Pune, the bus fell uncontrolled into a deep gorge.

CNE DESK/महाराष्ट्र के पुणे से एक दिल को दहला देने वाली खबर आ रही है। यहां लोनावाला में एक यात्री बस बेकाबू होकर करीब 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 13 की लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। दो दर्जन से अधिक घायल हैं। बड़े पैमाने पर पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर है।

ADVERTISEMENTSAd

मिली सूचना के अनुसार पुणे में आज शनिवार सुबह 4:30 बजे भयानक दुर्घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। यहां यात्रियों से खचाखच भरी एक बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इसमें 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 घायल हैं।

बताया जा रहा है कि पुणे के लोनावाला के पास खंडाला घाट इलाके में शिंद्रोपा मंदिर के पास यह बस खाई में गिर गई। जिसकी गहराई करीब 500 फीट थी। बस नी गिरने से पहले साइड बैरियर से भी टक्कर हुई, लेकिन यह बैरियर भी टूट गया और बस सीधा नीचे गिर गई। यात्री बस मुंबई से पुणे जा रही थी।

फिलहाल हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने बड़े पैमाने पर रेस्क्यू अभियान चलाया है। लोगों को लगातार खाई से निकाला जा रहा है। फिलहाल इस घटना को लेकर विस्तृत विवरण नहीं मिल पाया है। कुछ देर में स्थिति स्पष्ट हो पायेगी कि बस में कितने यात्री थे। दुर्घटना का कोई स्पष्ट कारण समाचार लिखे जाने तक मालूम नहीं चल पाया है।

तालाब में डूबने से बालक की मौत

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments