HomeAccidentखेत की तारबाड़ में छोड़े गए करंट की चपेट में आया युवक,...

खेत की तारबाड़ में छोड़े गए करंट की चपेट में आया युवक, दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS

✒️ कई घंटे तारबाड़ में लटका रहा शव, अपनी गाय को ढूंढने को निकला था युवक

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी। जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए खेत में लगाई गई तारबाड़ में छोड़े गए बिजली के करंट की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। कई घंटों तक युवक का शव तारबाड़ में फंसा रहा। तड़के करीब 03 बजे तारबाड़ काट कर युवक का शव वहां से निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है, वहीं तारबाड़ में अवैध रूप से करंट छोड़ने वाले के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बेतालघाट ब्लॉक के गैरखाल में एक खेत में यह हादसा हुआ। बताया जा रहा युवक अर्जुन सिंह् 28 वर्ष पुत्र दिलीप सिंह बिष्ट निवासी गैरखाल देर शाम तक घर नहीं पहुंची अपनी गाय को ढूंढने गया था। जब वह देर रात तक घर वापस नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। युवक रात करीब 09 बजे घर से निकला था।

इस बीच ग्रामीणों को युवक घर से करीब 100 मीटर खेत में लगाये गये तार में लटका मिला। आनन-फानन में ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों कों फोन पर मामले की सूचना दी। जिसके बाद क्षेत्र पावर कट लिया गया। युवक अर्जुन सिंह की तब तक मौत हो चुकी थी।

राजस्व और उर्जा निगम टीमें भी मौके पर पहुंची। उन्होनें अवैध तार के चपेट में आये युवक का शव निकाला। घटना की सूचना मिलते ही कौश्याकटौली तहसीलदार मनीषा बिष्ट और ऊर्जा निगम के जेई हेमचंद्र कपिल मौके पर पहुंचे। इधर प्रशासन का कहना है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जायेगी। खेत में करंट अवैध रूप से छोड़ा गया था। इधर ऊर्जा निगम भवाली के एसडीओ मनोज तिवारी ने कहा कि यदि किसी ने भी अवैध रूप से तारबाड़ में करंट छोड़ा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। वहीं, तहसीलदार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

हल्द्वानी से अल्मोड़ा आ रहे युवकों की स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 02 गंभीर, हल्द्वानी रेफर

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments