HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वरः दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी ’भाजपा’

बागेश्वरः दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी ’भाजपा’

भाजपा के जिला प्रभारी विनोद बल्दिया एवं प्रदेश मंत्री मीना गंगोला की प्रेसवार्ता

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः भाजपा के 43वें स्थापना दिवस के मौके पर जिला प्रभारी विनोद वल्दिया व प्रदेश मंत्री मीना गंगोला ने कहा कि 6 अप्रैल, 1980 के बाद भाजपा ने लंबा सफर तय किया है और आज भाजपा देश में सबसे अधिक सांसदों, विधायकों और पार्षदों वाली दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में उभरी है।

पार्टी कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में नेतद्वय ने कहा बीजेपी ने महज दो लोकसभा सीटों से अपना सफर शुरू किया और 2019 में 303 सीटों पर पहुंच गई। कई राज्यों में हमें 50 फीसदी से ज्यादा वोट मिले। उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक भाजपा आज अखिल भारतीय पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी के मूल में भारतीय जनसंघ है, जिसकी नींव डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने रखी थी। जिला प्रभारी विनोद वल्दिया ने कहा कि आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा में आज 18 करोड़ सदस्य है। केंद्र की मोदी सरकार हो या राज्य की धामी सरकार हो दोनों के द्वारा आज देश और राज्य में लगातार जनता के हितों में कार्य किया जा रहा है। आने वाले समय में निकाय चुनाव हो या लोक सभा चुनाव में भारी मतों से जीत हासिल करेगी।

बेरोजगार युवाओं की समस्या को देखते हुए सख्त नकल विरोधी कानून बनाया गया है। जिससे युवाओं को किसी तरह से भी अब समस्या नहीं आएगी। नकल माफिया अब सीधे जेल में होंगे। और सख्त सजा भी उन्हें मिलेगी। देश आज लगातार प्रगति के पथ पर आगे बड़ रहा है।गरुड़। भाजपा कार्यालय गरुड़ में स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बुजुर्ग रंजीत सिंह थायत, किशन सिंह भंडारी को सम्मानित किया गया।

भाजपा के मंडल अध्यक्ष मंगल राणा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला महामंत्री घनश्याम जोशी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान करती है। इस मौके पर बुजुर्ग कार्यकर्ता किशन सिंह भंडारी, रणजीत सिंह थायत आदि को सम्मानित किया गया। इस मौके पर झंडारोहण भी किया गया। संचालन डीके जोशी ने किया। इस दौरान कुंदन सिंह कबडोला, घनश्याम जोशी, हरीश रावत, लक्ष्मी दत्त पांडे, ठाकुर मेहरा, रमेश पांडे, रमेश जोशी, नवीन खोलिया, हरीश होलरिया, विनोद भट्ट, दिनेश बिष्ट, किशन भंडारी, नंदन थापा, विनोद पांडे, डीके जोशी, शंकर सिंह, अनीता देवी, धनी देवी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments