HomeUttarakhandDehradunIFS राजीव भरतरी ने हॉफ का चार्ज संभालते ही कर दिए ताबड़तोड़...

IFS राजीव भरतरी ने हॉफ का चार्ज संभालते ही कर दिए ताबड़तोड़ तबादले

देहरादून | वरिष्ठ आईएफएस राजीव भरतरी ने आखिरकार 16 महीने की लड़ाई जीतकर हॉफ का चार्ज ले लिया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद राजीव भरतरी ने मंगलवार दोपहर करीब 1.30 बजे चार्ज संभाला। पखरो रेंज में अवैध निर्माण और पेड़ कटान के प्रकरण में उन्हें हॉफ पद से हटा दिया गया था। जिसके बाद उन्होंने कोर्ट की शरण ली और हाई कोर्ट ने उन्हें नियुक्ति देने के आदेश जारी किए।

ADVERTISEMENTSAd

इधर दोबारा राजीव भरतरी ने चार्ज संभालते ही पहले दिन वन विभाग में अधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादले कर दिए।

➡️ वन क्षेत्राधिकारी नक्षत्र लाल शाह को भूमि संरक्षण वन प्रभाग कालसी बनाया गया।
➡️ अखिलेश भट्ट को मसूरी वन प्रभाग प्रभाग का चार्ज दिया गया।
➡️ नितिन पन्त को वन प्रभाग पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी दी गई।

➡️ गोपाल दत्त जोशी को वन प्रभाग अल्मोड़ा बनाया गया।
➡️ लतिका उनियाल को वन प्रभाग देहरादून बनाया गया।
➡️ जुगल किशोर को नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क जोशीमठ की जिम्मेदारी मिली।

➡️ मनोज कुमार पांडे को वन प्रभाग नैनीताल की जिम्मेदारी मिली।
➡️ त्रिलोक सिंह बोरा को वन प्रभाग हल्द्वानी का चार्ज दिया गया।
➡️ विजय सिंह नेगी को वन प्रभाग मसूरी की जिम्मेदारी दी गई।
➡️ गोविंद सिंह पवार को नरेंद्रनगर वन प्रभाग प्रभाग का चार्ज मिला।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments