HomeUttarakhandAlmoraसांसद के पूर्व निजी सचिव डॉ. ललित भाकुनी का आकस्मिक निधन, शोक

सांसद के पूर्व निजी सचिव डॉ. ललित भाकुनी का आकस्मिक निधन, शोक

अल्मोड़ा। नगर क्षेत्र के खोल्टा निवासी और सांसद अजय टम्टा के पूर्व निजी सचिव डॉ. ललित भाकुनी का आज आकस्मिक निधन हो गया। अचानक पेट में दर्द महसूस होने पर उन्हें बेस अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

ADVERTISEMENTSAd

सांसद अजय टम्टा ने जारी संदेश में गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पूर्व में उनके सहयोगी मित्र और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ. ललित भाकुनी के आकस्मिक निधन का दुःखद समाचार बहुत ही स्तब्ध करने वाला है। भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और उनके पारिवारिक जनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

उल्लेखनीय है कि डॉ. ललित भाकुनी भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे। सांसद अजय टम्टा के वह पूर्व निजी सचिव भी रहे थे। वह काफी मिलनसार और लोकप्रिय व्यक्ति थे। अचानक उनके निधन की सूचना मिलने पर हर तरफ शोक की लहर दौड़ गई है।

उनके आकस्मिक निधन पर स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष व नामित सभासद दीपक वर्मा, मनोज वर्मा, जगदीश लाल वर्मा, अमित वर्मा, राजेश वर्मा, कमल वर्मा, टीटू वर्मा, संजय वर्मा, बंटी वर्मा, हरेंद्र वर्मा, जगदीश वर्मा जग्गू, नवीन वर्मा, सुमित वर्मा आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया। स्वर्णकार संघ की शोकसभा में उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया गया।

हनुमान जयंती को लेकर जारी हुआ यह आदेश

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments